फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 bjp candidate subash thakur

हिमाचल चुनाव: इस भाजपा प्रत्याशी को जीतने पर मिलेगा 51 किलो का लड्डू

Mon, 18 Dec 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 bjp candidate subash thakur

सदर विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी सुभाष ठाकुर की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर में पांच क्विंटल लड्डू बांटने का ऐलान किया है। इसके अलावा प्रत्याशी को जीतने पर 51 किलो का एक अकेला लड्डू भी अलग से दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे स्थानीय हलवाई तैयार कर रहा है। लड्डू को तैयार करने के लिए रात को कारीगर मेहनत करेंगे, ताकि सुबह लड्डू तैयार हो जाए।

इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पटाखे फोड़ने को लेकर भी व्यवस्था की है। 

विज्ञापन

himachal assembly election 2017 bjp candidate subash thakur
भाजपा प्रत्याशी सुभाष ठाकुर - फोटो : File Photo

इसके अलावा विजेता प्रत्याशी के साथ विजय रैली निकालने की भी व्यवस्था की है। भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित मान कर चल रहे भाजपा कार्यकर्ता और अन्य पहले से ही तैयारियों में जुटे हैं।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू बांटे जाएंगे। दूसरी ओर कांग्रेस सदर प्रत्याशी बंबर ठाकुर के समर्थकों ने भी जीत के बाद जश्न मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

समर्थकों का कहना है कि वे सुबह से ही काउंटिग स्थल पर पहुंच जाएंगे। प्रत्याशी के जीतने के बाद वे विजयी रैली निकालेंगे। जो शहर से होते हुए धौलरा मंदिर तक जाएगी, जहां पर प्रत्याशी माथा टेकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed