फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 bjp and congress war room strategy

भाजपा-कांग्रेस में वार रूम जंग, बन रही विरोधियों को पटकनी देने की रणनीति

Sun, 29 Oct 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Oct 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 bjp and congress war room strategy

हिमाचल में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक पहुंचना शुरू हो गए हैं। प्रचार को मात्र दस दिन शेष बचे हैं। विरोधियों को पटकनी देने के लिए दोनों बड़े दल वार रूम में रणनीति बना रहे हैं। वार रूम से ही प्रदेश के हर विस क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से पल-पल का अपडेट लिया जा रहा है। रैलियों में भीड़ जुटाने और सोशल मीडिया पर प्रचार का जिम्मा भी वार रूम पर है। सुबह से लेकर देर रात तक वार रूम में गहमागहमी रहती है। कार्यकर्ताओं से लेकर मंत्री, पूर्व मंत्री भी वार रूम में पहुंच रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय वार रूम पर लाइव रिपोर्ट....
विज्ञापन


चक्कर से कांग्रेस को चक्कर में डालने का दांव खेल रही भाजपा
भाजपा पार्टी कार्यालय चक्कर से कांग्रेस प्रत्याशियों को चक्कर में डालने का दांव चल रही है। पार्टी की ओर से चक्कर में अलग से वार रूम तैयार किया गया है। इसमें प्रतिदिन एक वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों के साथ बैठकर कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों की समस्या सुलझाने में लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवारों पर कैसे दबाव बनाया जाना है, वार रूम में प्रतिदिन इसकी प्लानिंग चल रही है। समस्या का समाधान करने के लिए वार रूम से केंद्रीय और हिमाचल के वरिष्ठ नेताओं को फोन किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यालय से हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों को कंट्रोल किया गया है।

प्रत्याशियों को कहां - कहां प्रचार करना है और संबंधित क्षेत्र में भाजपा का ऐसा कौन नेता है जो वहां लोगों को जनता है, इसके चलते उक्त नेताओं को प्रत्याशियों के साथ मौके पर भेजा जा रहा है। पार्टी कार्यालय के वार रूम में सोशल मीडिया के लिए अलग सैल बनाया गया है जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। पार्टी कार्यालय की ओर से प्रचार सामग्री जिलों में पहुंचाई गई है।

पहले मीडिया सेल फिर वरिष्ठ नेता सुनते हैं समस्या
जिलों से शिकायतें पहले मीडिया सैल में आ रही है, अगर यहां पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रत्याशियों की समस्या हल नहीं होती है तो वार रूम में बैठे वरिष्ठ नेताओं को फोन देकर समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस का वार रूम तैयार पर योद्धा अभी तक कम

himachal assembly election 2017 bjp and congress war room strategy

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का वार रूम तैयार कर दिया गया है, मगर इससे योद्धा नदारद हैं। मतदान को 12 दिन शेष रहने के बावजूद कांग्रेस कार्यालय शिमला के वार रूम में महज इक्का-दुक्का लोग ही बैठ रहे हैं। शनिवार को दोपहर के बाद राजीव भवन शिमला स्थित इस वार रूम का दौरा किया गया तो देखा कि एक बड़ी स्क्रीन वाला एलईडी सामने लगा हुआ है।

इसमें स्क्रीन पर अपडेट की व्यवस्था है। चार सीटों पर कंप्यूटर की व्यवस्था है, जिससे ई-मेल या अन्य तरह का संवाद स्थापित किया जा सके। यही वार रूम एक तरह से नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। जिलों और निर्वाचन क्षेत्रों से किसी भी तरह की सूचना का तत्काल निराकरण करने के लिए इसी वार रूम में समाधान निकाला जाना है।

मगर दोपहर के बाद यहां केवल कांग्रेस नेता ही बैठे पाए गए। ये भी वे पाए गए, जो एआईसीसी से भेजे गए हैं। दो अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता यहां किसी अन्य का इंतजार करते रहे। वार रूम में एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के बैठने की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed