फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly byelection: The battle for BJP ticket intensifies in Arki

विधानसभा उपचुनाव: हिमाचल के अर्की में भाजपा टिकट के लिए जंग तेज

Thu, 30 Sep 2021 12:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 12:08 PM IST
सार

अर्की से दो बार भाजपा विधायक रहे गोविंद राम शर्मा का वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट कट गया था। उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने इस सीट से टिकट दिया था तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लगातार दो बार सिटिंग विधायक गोविंद राम का टिकट काट दिया था। 

विज्ञापन
himachal Assembly byelection: The battle for BJP ticket intensifies in Arki
पूर्व विधायक गोविंद राम व रतन पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव की घोषणा के बाद अभी भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होनी है, उससे पहले ही अर्की में भाजपा के टिकट के लिए जंग तेज हो गई है। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा फिर मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार टिकट पर उनका हक है। बोले - कुछ समय पहले ही नई दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर आया हूं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य नेताओं के सामने भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका हूं। अर्की से दो बार भाजपा विधायक रहे गोविंद राम शर्मा का वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट कट गया था। उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने इस सीट से टिकट दिया था तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लगातार दो बार सिटिंग विधायक गोविंद राम का टिकट काट दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव हिमाचल: हाईकमान को तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी कांग्रेस चुनाव समिति
विज्ञापन


यहां से नए चेहरे रतन पाल सिंह को टिकट दिया था। गोविंद राम ने इसे पार्टी का आदेश मानकर रतन पाल सिंह के समर्थन में प्रचार में हिस्सा लिया था। रतन पाल सिंह उस समय वीरभद्र सिंह से लगभग पांच हजार वोटों से हारे थे। कम मार्जिन से हारने और संगठन महामंत्री पवन राणा तथा अन्य पार्टी नेताओं से नजदीकी के कारण रतन पाल सिंह इस बार उपचुनाव में भी अर्की से भाजपा टिकट के सशक्त दावेदार हैं। टिकट कटने के बाद जयराम सरकार में कोई जगह नहीं मिलने से गोविंद राम शर्मा और उनके समर्थक नाराज चल रहे हैं। गोविंद राम शर्मा और उनके समर्थक अब टिकट के लिए अडे़ हैं। रतन पाल सिंह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और एक निगम के अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद राम शर्मा और मैं संपर्क में, वह पार्टी का आदेश मानेंगे : रतन पाल 
रतन पाल सिंह ने कहा कि गोविंद राम शर्मा और वह एक-दूसरे से संपर्क में हैं। टिकट के बारे में पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उसे मानेंगे। गोविंद राम शर्मा भी पार्टी का आदेश मानेंगे। टिकट मांगना सबका अधिकार है, मगर पार्टी जो आदेश करे, उसे सभी कार्यकर्ताओं को मानना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed