फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal assembly byelection result: Congress wins in Dehra and Nalagarh, Hamirpur seat in BJP's account

Himachal Assembly By Election Result: देहरा और नालागढ़ में कांग्रेस की जीत, भाजपा के खाते में हमीरपुर सीट

Sat, 13 Jul 2024 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/हमीरपुर/देहरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/हमीरपुर/देहरा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2024 08:43 PM IST
सार

प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
Himachal assembly byelection result: Congress wins in Dehra and Nalagarh, Hamirpur seat in BJP's account
कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा, आशीष शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। हॉट सीट देहरा से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर और नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा विजयी रहे हैं। वहीं, हमीरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने एक बार फिर मैदान मारा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ने भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से पराजित कर दिया, जबकि नालागढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 8,990 मतों से मात दी। हमीरपुर में भाजपा के आशीष ने कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 1,571 वोटों से हराया।

विज्ञापन

कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को 32,737, भाजपा के होशियार सिंह को 23,338 और निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी को 171, अरुण अंकेश स्याल को 67 व एडवोकेट संजय शर्मा को 43 मत प्राप्त हुए। नोटा पर 150 वोट पड़े। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा को 34,608, भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को 25,618, निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सिंह सैनी को 13,025, स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल शर्मा को 492 व निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह को 353 मत प्राप्त हुए। नालागढ़ सीट पर सबसे अधिक 446 वोट नोटा पर पड़े। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 27,041, कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 25,470 तथा निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा को 74 मत प्राप्त हुए। यहां 198 मतदाताओं ने नोटा दबाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा सदन में पहली बार बैठेंगे पति और पत्नी
हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार पति और पत्नी एक साथ विधानसभा सदन में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर विधायक बनीं हैं। इससे पहले प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ। हालांकि पिता-पुत्र के तौर पर वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह साल 2017 में विधानसभा में पहुंचे थे।

विज्ञापन

विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या भी तीन हुई
कमलेश ठाकुर के विधायक बनते ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या भी बढ़कर तीन हो गई है। बीते दिनों हुए उपचुनाव में लाहौल-स्पीति से कांग्रेस से अनुराधा राणा ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की रीना कश्यप ही हिमाचल में एकमात्र महिला विधायक थीं।

कांग्रेस का संख्या बल फिर पहले की तरह 40 पर पहुंचा, भाजपा का बढ़ा कुनबा
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 25 और तीन निर्दलीय जीते थे। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के छह विधायकों के निलंबन से कांग्रेस की विधायक संख्या 34 रह गई थी। लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो पर जीत हासिल की। इससे कांग्रेस के विधायकों की संख्या 38 और भाजपा की 27 हो गई। इसके बाद तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे देने के बाद दूसरी बार तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस दो और भाजपा एक सीट पर जीती। इस तरह कांग्रेस दोबारा अपने पहले के संख्या बल 40 पर पहुंच गई। वहीं भाजपा के विधायकों की संख्या 28 हो गई।

39 दिन बाद आशीष ने दोबारा हासिल की विधायकी
हमीरपुर से 2022 में बतौर निर्दलीय विधायक जीते आशीष शर्मा का इस्तीफा 3 जून को मंजूर होने के 39 दिन बाद ही आशीष दोबारा विधायक बन गए। इस बार हमीरपुर से ही वह भाजपा के टिकट से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed