{"_id":"663b41e8c0fed9807b0a0b9a","slug":"himachal-assembly-byelection-congress-candidate-anuradha-rana-files-nomination-in-keylong-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए पांच और प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए पांच और प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
Wed, 08 May 2024 06:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहाैल-स्पीति)/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहाैल-स्पीति)/ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2024 06:02 PM IST
सार
प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को दूसरे दिन पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को दूसरे दिन पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें लोकसभा के लिए एक व विधानसभा उपचुनावों के लिए चार नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने बुधवार को केलांग में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर लाहौल-स्पीति के प्रभारी जगत सिंह नेगी, सह प्रभारी सुंदर सिंह भी मौजूद रहे। अनुराधा ने दोपहर बाद एसडीएम कार्यालय केलांग में अपना पर्चा भरा। इसे पहले कांग्रेस ने केलांग बाजार में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
कांग्रेस ने 52 साल बाद लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट से महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से सतीश कुमार (36) पुत्र किशोरी लाल, गांव बलेहड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। मंडी से संसदीय क्षेत्र के लिए प्रकाश चंद्र भारद्वाज (65) पुत्र सैन राम, गांव गधयानी ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्रों में कोई नामांकन दर्ज नहीं किया गया। इसी प्रकार कुटलैहड़, बड़सर तथा सुजानपुर में होने वाले विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
गगरेट में एक नामांकन
विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट से डंगोह गांव के मनोहर लाल ने बताैर निर्दलीय नामांकन भरा है।