{"_id":"660f97a8abc845711703600b","slug":"himachal-assembly-by-election-military-voters-will-prove-to-be-decisive-in-sujanpur-and-badsar-assembly-const-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक साबित होंगे फौजी मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक साबित होंगे फौजी मतदाता
Fri, 05 Apr 2024 11:49 AM IST
Krishan Singh
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:49 AM IST
सार
उपचुनावों में विधानसभा क्षेत्रों में फौजी वोटर अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में सबसे अधिक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में फौजी सर्विस वोटर हैं।
विज्ञापन
मतदाता(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर व बड़सर विस क्षेत्र सैनिक वोट भी निर्णायक साबित होंगे। दोनों क्षेत्र सैनिक बहुल हैं। उपचुनावों में विधानसभा क्षेत्रों में फौजी वोटर अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में सबसे अधिक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में फौजी सर्विस वोटर हैं। सुजानपुर के बाद प्रदेश में सबसे अधिक फौजी वोटर मंडी जिले के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में है जबकि हमीरपुर जिले का बड़सर विधानसभा क्षेत्र तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
गत विधानसभा चुनावों में दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट में अधिक वोट मिले थे। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत हार का फैसला ही फौजी वोटरों की गिनती से तक पहुंचा था। यहां पर महज 399 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने जीत हासिल की थी। पोस्टल बैलेट की लीड को अगर कम कर दिया जाए तो जीत अंतर महज 116 वोट का ही है।
विज्ञापन
जिला में कुल 8297 फौजी वोटर
हमीरपुर जिला में 8297 फौजी वोटर हैं। इनमें सुजानपुर और बड़सर में सबसे अधिक हैं। पिछले चुनाव में बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल 13792 मतों से जीते थे। उन्हें पोस्टल बैलेट से फौजी वोट भी भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले दोगुना प्राप्त हुए थे। गत विधानसभा चुनावों में फौजी वोटरों का समर्थन कांग्रेस को मिला था।
विज्ञापन