{"_id":"649d27a98614e61f4f0f3aa7","slug":"himachal-apple-season-business-will-start-in-new-apple-market-in-solan-from-july-15-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Apple Season: 15 जुलाई से सोलन में नई सेब मंडी में शुरू हो जाएगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Apple Season: 15 जुलाई से सोलन में नई सेब मंडी में शुरू हो जाएगा कारोबार
Thu, 29 Jun 2023 12:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:13 PM IST
सार
एनएच के किनारे 10 करोड़ की लागत से मंडी में तीन ब्लॉक का निर्माण किया गया है। इसका कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। इस सीजन से यहां पर सेब की आवक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सोलन में नई सेब मंडी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सब्जी मंडी सोलन के साथ इस सीजन में 15 जुलाई के बाद सेब मंडी की सुविधा भी बागवानों को मिल जाएगी। एनएच के किनारे 10 करोड़ की लागत से मंडी में तीन ब्लॉक का निर्माण किया गया है। इसका कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। इस सीजन से यहां पर सेब की आवक शुरू हो जाएगी। मंडी में फल ऑक्शन यार्ड के साथ बागवानों, आढ़तियों और लदानियों को भी बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इसमें आढ़तियों को पानी, टॉयलेट और कैंटीन की सुविधा भी होगी। इसका निर्माण मार्केटिंग बोर्ड की ओर से किया गया है। हर वर्ष जिले की सोलन और परवाणू सेब मंडी में तीन से चार अरब का कारोबार होता है। इसमें पिछले वर्ष भी मंडी में नौ लाख सेब के बॉक्स सोलन, सिरमौर, शिमला और अप्पर शिमला से पहुंचे थे।
विज्ञापन
राज्य के कई लदानी सेब सीजन में प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सेब और अन्य फलों की खरीद के लिए जाने से गुरेज करते हैं। देश के विभिन्न राज्यों से सेब सीजन में फलों की खरीद के लिए अधिकांश लदानी परवाणू या सोलन तक ही ट्रकों को लेकर आते हैं। यहीं से सेब खरीदकर लौटते हैं। ऐसे हजारों लदानी के आने से सोलन में ट्रकों की भीड़ लगी रहती है और रास्तों में जाम की समस्या भी रहती है। यह सब देखते हुए सोलन सब्जी मंडी से कुछ ही दूरी पर सेब सीजन के लिए ऑक्शन यार्ड तैयार किया रहा है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है। 15 जुलाई के बाद से सेब सीजन भी शुरू हो जाएगा। मंडी में आढ़तियों, बागवनों समेत व्यापारियों के लिए बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। जिसके लिए मंडी समिति की ओर से सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन