फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal apple reached in market for sale

हिमाचल के सेब की बाजार में दस्तक, इन किस्मों को नहीं मिले अच्छे दाम

Mon, 03 Jul 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Jul 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
himachal apple reached in market for sale

हिमाचल के सेब ने जुलाई माह की शुरुआत में ही बाजार में दस्तक दे दी है। शिमला समेत विभिन्न मंडियों में अर्ली वैराइटी का सेब पहुंच गया है। अब लोग निचली बेल्ट में होने वाले टाइडमैन और रेड जून किस्मों के सेब का स्वाद चख सकेंगे। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार इन किस्मों को अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को टाइडमैन वैराइटी के सेब की 25 किलो की पेटी 1300 रुपये दर से बिकी। रेड जून का रेट 500 रुपये तक रहा। हिमाचल में सालाना करीब 3000 करोड़ का सेब होता है। इस कारोबार से करीब 6 लाख परिवार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हैं। प्रदेश में 15 जुलाई के बाद सेब सीजन रफ्तार पकड़ेगा। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में करसोग, कुमारसैन और कोटखाई के निचले क्षेत्रों से टाइडमैन और रेड जून किस्म का सेब पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार को सेब के चार ट्रक यहां पहुंचे। इसके अलावा सोलन और चंडीगढ़ की मंडियों मेें भी इन दोनों किस्मों का सेब भेजा जा रहा है। मंडी जिले का सेब भी आजादपुर मंडी दिल्ली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष टाइडमैन किस्म के सेब की एक पेटी शुरू में ही 1700 से 1800 रुपये तक बिकी थी। इस बार यह रेट 1300 रुपये प्रति पेटी ही मिल रहा है। इसका कारण फल उत्पादक क्षेत्रों में इस बार ज्यादा बारिश और ओलावृष्टि होने से फलों का ठीक से विकसित नहीं होना बताया जा रहा है। 

आढ़ती एसोसिएशन ढली एवं भट्टाकुफ र के अध्यक्ष चौधरी नाहर सिंह और सेब कारोबारी संजीव सुंटा ने मंडियों में टाइडमैन और रेड जून सेब के पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी अच्छी गुणवत्ता का सेब नहीं आ रहा है। इस कारण पिछले साल की तुलना में रेट कम हैं। जैसे-जैसे अच्छा सेब आएगा कीमतों में उछाल आएगा। ढली सब्जी मंडी के आढ़ती अक्षय करोल ने बताया कि टाइडमैन सेब की 25 किलो की पेटी 1300 रुपये तक बिकी। 


सेब से महंगी बिक रही नाशपाती 
टाइडमैन और रेड जून की अरली सेब किस्मों को शुरुआत में अच्छे रेट नहीं मिल रहे। वहीं, नाशपाती को अच्छे दाम मिल रहे हैं। अच्छी किस्म की नाशपाती 2000 रुपये प्रति पेटी तक बिक रही है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों से नाशपाती मार्केट में पहुंचना शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed