फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: Anurag Thakur said - Due to closure of crusher, many construction works in the state came to a stand

हिमाचल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- पहले बंद, अब क्यों शुरू कर दिए क्रशर

Thu, 23 Nov 2023 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 08:55 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हमीरपुर में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पहले स्टोन क्रशर बंद कर दिए थे तो अब अचानक क्यों शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
Himachal: Anurag Thakur said - Due to closure of crusher, many construction works in the state came to a stand
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हमीरपुर में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पहले स्टोन क्रशर बंद कर दिए थे तो अब अचानक क्यों शुरू कर दिए। सरकार को जनता के बीच इसके कारणों को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने झूठी गारंटियों के झूठे सपने दिखाकर हिमाचल के लोगों को ठगा है। केंद्रीय मंत्री ने पिछले कई महीनों से क्रशर बंद कर पांच गुना ज्यादा दाम पर रेत और बजरी बेचने के मामले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्रशर बंद रहने से प्रदेश में कई निर्माण कार्य बंद रहे, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए। लोगों को पांच गुना अधिक दाम पर सामग्री खरीदनी पड़ी।

विज्ञापन


अब अचानक क्रशर कैसे खोल दिए गए। इसका क्या आधार था। इसके पीछे स्पष्ट तौर पर गड़बड़ की बू आती है। हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो बिना राजनीतिक टीका टिप्पणी के उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, अभी तक एक रुपया नहीं मिला। किसानों से दो रुपये प्रति किलो गोबर और 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया। 300 यूनिट बिजली और पानी मुफ्त भी नहीं मिला।
विज्ञापन


एक लाख युवाओं को नौकरी का वादा भी पूरा नहीं किया। इस तरह कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हुई हैं। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में कांग्रेस भी फेल और उसकी गारंटियां भी फेल रही हैं। विश्वकप के फाइनल में भारतीय टीम की हार पर हो रही बयानबाजी पर अनुराग ने कहा कि वर्ष 1982 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हॉकी का मैच देखने गईं और देखा कि भारत के खिलाफ पांच गोल दाग दिए गए हैं, तो वह मैच बीच में छोड़कर चली गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागने वालों में नहीं हैं, मनोबल और प्रेरणा देने वाले प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार चाहती है जनता
दूसरे राज्यों में हो रहे विस चुनाव पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान हो चुका है। राजस्थान में 25 को और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान प्रक्रिया पूरी होगी। 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो जाएगा कि लोग भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और विकास चाहते हैं। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed