{"_id":"69a666e7ededfca7eb00b322","slug":"himachal-amid-extension-in-service-health-minister-daughter-was-promoted-from-spokesperson-to-principal-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: सेवा विस्तार के बीच स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को प्रवक्ता से बना दिया प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: सेवा विस्तार के बीच स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को प्रवक्ता से बना दिया प्रिंसिपल
Tue, 03 Mar 2026 10:15 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:15 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी गीतांजली कश्यप को सेवानिवृत्ति से पहले छह महीने का सेवाविस्तार दे दिया गया है। वहीं, अब प्रिंसिपल पद पर भी पदोन्नत कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गीतांजली कश्यप/स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री की बेटी को सेवा विस्तार देने के बाद अब प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत कर दिया है। मंत्री की बेटी गीतांजलि कश्यप डाइट सोलन में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। बीते दिनों इन्हें 6 माह का सेवा विस्तार दिया गया। अब शिक्षा निदेशालय ने 56 प्रवक्ताओं और हेडमास्टरों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिया है। इन्हें दिसंबर 2025 से वित्तीय लाभ मिलेंगे। साथ इन्हें स्कूलों में भेजने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इनमें गीतांजलि कश्यप भी शामिल हैं। हालांकि अभी उन्हें स्थानांतरित करने के निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की ओर से 28 फरवरी को जारी पदोन्नति आदेशों में गीतांजलि कश्यप को प्रवक्ता से प्रिंसिपल बनाया गया है। इन्हें सेवा विस्तार देने के आदेश इन पदोन्नति आदेशों से पहले जारी हो गए थे। सोलन से भाजपा के प्रत्याशी रहे डॉ राजेश कश्यप की पत्नी कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी हैं।
विज्ञापन
आईजीएमसी की प्रिंसीपल को एक साल का सेवा विस्तार
आईजीएमसी की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर को सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। डॉ. सीता को 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होना थी। अब सेवा विस्तार मिल जाने के बाद वह 28 फरवरी 2027 तक इस पद पर बनी रहेंगी। डॉ. सीता ठाकुर सरकारी सेवा से इस सेवा विस्तार की अवधि के समाप्त होने पर सेवानिवृत्त होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन