{"_id":"5ed66b508ebc3e90343d6f0a","slug":"himachal-alert-in-three-districts-on-increasing-the-water-level-of-pandoh-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ने पर तीन जिलों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ने पर तीन जिलों में अलर्ट
Wed, 03 Jun 2020 10:56 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भारी बारिश के कारण हिमाचल के मंडी में स्थित पंडोह डैम में जलस्तर बढ़ गया है। लिहाजा पंडोह डैम से किसी भी समय पानी छोड़ा जा सकता है। प्रबंधन ने इस संदर्भ में मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
ब्यास किनारे अस्थायी बस्तियां खाली करने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों, अस्थायी रूप से हुए निर्माणों में रहने वालों, घुमंतू गुज्जरों को क्षेत्र खाली करके सुरक्षित जगह जाने के अलावा नदी किनारे न जाने और नदी पार न करने को कहा है। इसकी पुष्टि पंडोह डैम के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राजेश हांडा ने की।
विज्ञापन