फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Action for violating rules, Assistant Manager in KCC Bank demoted and made clerk

हिमाचल: नियमों की अवहेलना पर गाज, केसीसी बैंक में सहायक प्रबंधक को डिमोट कर बनाया क्लर्क

Thu, 31 Jul 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

केसीसी बैंक प्रबंधन ने बीओडी की सिफारिश पर नियमों की अवहेलना करने वाले अपने ग्रेड-3 सहायक प्रबंधक पद पर सेवारत कर्मचारी को डिमोट कर ग्रेड-4 क्लर्क के पद पर नियुक्ति दी है। 

विज्ञापन
Himachal: Action for violating rules, Assistant Manager in KCC Bank demoted and made clerk
केसीसी बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक प्रबंधन ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की सिफारिश पर नियमों की अवहेलना करने वाले अपने ग्रेड-3 सहायक प्रबंधक पद पर सेवारत कर्मचारी को डिमोट कर ग्रेड-4 क्लर्क के पद पर नियुक्ति दी है। आगामी तीन साल तक किसी प्रकार की पदोन्नति पर भी रोक लगा दी है। तबादला कांगड़ा शाखा में रिकवरी विंग में किया गया है। निर्णय लिया है कि गलत तरीके से आवंटित ऋण की रिकवरी समय पर न हुई तो संबंधित कर्मचारी के वेतन-पेंशन से इसकी कटौती की जाएगी। डिमोट हुए कर्मचारी संजय पर कई आरोप हैं।

विज्ञापन

गंभीर आरोप यह है कि प्रदत्त शक्तियों का दुरुपयोग कर तय से अधिक ऋण का आवंटन किया। इससे बैंक को आर्थिक नुकसान हुआ और एनपीए बढ़ा। आरोपों के चलते बैंक सहायक प्रबंधक के पद से डिमोट कर अब रिकवरी विंग में क्लर्क के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा बैंक प्रबंधन और बीओडी ने बर्खास्त किए तीन अन्य कर्मचारियों को बहाल करने के साथ ही इनका तबादला किया है। इसमें ग्रेड-4 सुनील कुमार को बंगाणा से हटाकर टकोली ब्रांच, ग्रेड-2 कर्मचारियों में दिग्विजय सिंह को ज्वालामुखी की अधवानी से ऊना के गगरेट ब्रांच, अजय कुमार को नादौन के बड़ा से पालमपुर की राजपुरा ब्रांच भेजा गया है। बर्खास्त ग्रेड-दो कर्मचारी विनोद कुमार को अभी तक बहाल करने से संबंधित आदेश जारी नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन ने बैंकिंग नियमों की अवहेलना पर पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया था। चार कर्मचारियों को बहाल कर दिया है। ग्रेड-तीन कर्मचारी संजय पर गंभीर आरोप हैं। इसके चलते बीओडी ने उन्हें डिमोट कर ग्रेड-4 क्लर्क के पद पर नियुक्ति दी है। उन्हें आगामी तीन साल तक पदोन्नति न देने और ऋण की रिकवरी के आदेश दिए हैं। एक अन्य बर्खास्त कर्मचारी ने अभी तक औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है, जैसे ही औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी उसे भी बहाल कर दिया जाएगा। -आदित्य नेगी, (आईएएस) प्रबंध निदेशक, केसीसी बैंक धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed