{"_id":"65880ea14aebcff423049f33","slug":"himachal-accident-three-killed-in-accident-in-lahaul-near-hidimba-temple-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Accident: लाहौल में कार खाई में गिरी, मां और बेटे समेत 3 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Accident: लाहौल में कार खाई में गिरी, मां और बेटे समेत 3 लोगों की मौत
Mon, 25 Dec 2023 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
Himachal Raod Accident : कार 220 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
केलांग-उदयपुर मार्ग पर जाहलमा स्थित हिडिंबा मंदिर के समीप खाई में गिरी कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लाहौल में केलांग-उदयपुर मार्ग पर हिडिंबा मंदिर के पास रविवार को एक कार 220 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार पांगी से मनाली की ओर आ रहे थे। हादसा रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे हुआ। मृतकों में चंद्रो देवी पत्नी देवी सिंह निवासी सेरी भटवास, किलाड़, तहसील पांगी, चंबा, चंद्रो देवी का बेटा मोहित और राकेश कुमार, पुत्र लाल चंद निवासी धरवास, तहसील पांगी, चंबा शामिल है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी जाहलमा की टीम और एसपी मयंक चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल में भेजा। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना मृतकों में एक मर्चेंट नेवी में है, जिसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन