{"_id":"69c8b5a3283ee5eafa019a4b","slug":"himachal-a-year-long-separation-ends-in-mere-minutes-husband-and-wife-to-live-together-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुनवाई: एक साल की दूरियां चंद मिनटों में खत्म, साथ रहेंगे पति-पत्नी; राज्य महिला आयोग की अदालत में सुलझा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनवाई: एक साल की दूरियां चंद मिनटों में खत्म, साथ रहेंगे पति-पत्नी; राज्य महिला आयोग की अदालत में सुलझा विवाद
Sun, 29 Mar 2026 10:48 AM IST
Ankesh Dogra
दीक्षा सरोय, शिमला।
दीक्षा सरोय, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:48 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने का तैयार हो गए। राज्य महिला आयोग ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझौता करवाते हुए साथ रहने को तैयार किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य महिला आयोग की अदालत में आकर एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने का तैयार हो गए। पीड़ित महिला ने पति और ससुराल पक्ष से इज्जत के साथ ले जाने और रहने की शर्त पर ससुराल वापस जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
आयोग में दूसरे दिन शनिवार को सुनवाई के लिए 32 मामलों को प्रस्तावित किया गया। इनमें से सुनवाई के लिए 20 मामलों में दोनों पक्ष आयोग के समक्ष पेश हुए। 20 में 12 मामलों को मौके पर निपटाया गया। 8 मामलों में कुछ और तथ्यों और पक्षों की सुनवाई आवश्यक होने के चलते अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन
आयोस्की में अदालत में सुनवाई के लिए एक दंपती ऐसा पहुंचा जो पिछले एक साल से अलग रह रहा था। इस मामले में महिला ससुराल पक्ष और पति के साथ मतभेद के चलते एक साल से मायके में रह रही थी। महिला ने बताया कि उनकी शादी को करीब सात साल हुए हैं। वह ससुराल और पति के साथ मतभेद के चलते अलग रह रही थी।
विज्ञापन
आयोग ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझौता करवाते हुए साथ रहने को तैयार किया। पति-पत्नी दोनों तैयार हो गए। महिला की शर्त थी कि वह तभी ससुराल लौटेगी जब पति और ससुराल पक्ष इज्जत से उसे साथ ले जाने के लिए उसके मायके आएंगे।
समझौते से सुलझाए जा रहे विवाद
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने कहा कि आयोग आपसी सहमति और समझौते से विवादों को सुलझाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इस जन सुनवाई में महिला आयोग अध्यक्ष सहित महिला आयोग सदस्य सरोज शर्मा, मेंबर सेक्रेटरी बुशरा अंसारी, डीएसपी गुलशन, एसएचओ महिला थाना ज्योति, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, प्राइवेट सेक्रेटरी दलीप ठाकुर और सीनियर असिस्टेंट राधिका शर्मा शामिल रहे।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने कहा कि आयोग आपसी सहमति और समझौते से विवादों को सुलझाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इस जन सुनवाई में महिला आयोग अध्यक्ष सहित महिला आयोग सदस्य सरोज शर्मा, मेंबर सेक्रेटरी बुशरा अंसारी, डीएसपी गुलशन, एसएचओ महिला थाना ज्योति, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, प्राइवेट सेक्रेटरी दलीप ठाकुर और सीनियर असिस्टेंट राधिका शर्मा शामिल रहे।