फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 27 people from Chamba who came in contact with Coronavirus positive in Kangra

हिमाचल: चंबा के साहो में चार दिन से रहा था कांगड़ा का पॉजिटिव जमाती, 15 पंचायतें सील

Mon, 06 Apr 2020 04:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/जसूर/गंगथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/जसूर/गंगथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal: 27 people from Chamba who came in contact with Coronavirus positive in Kangra
कोरोना वायरस - फोटो : social media

कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमात के युवक के संपर्क में आए हिमाचल के चंबा जिले के साहो क्षेत्र के 27 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कांगड़ा जिले का यह युवक चार दिन तक चंबा जिले के साहो क्षेत्र में ठहरा था। उधर, साहो क्षेत्र की 15 पंचायतें पूरी तरह सील कर दी गई हैं। पूरे इलाके में सख्ती बढ़ाने के साथ हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। कांगड़ा जिले का तब्लीगी जमात का युवक 17 से 20 मार्च तक चंबा के साहो क्षेत्र में ठहरा था। इस दौरान क्षेत्र के 27 लोग उसके संपर्क में आए थे। 

विज्ञापन


उधर, रविवार शाम को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी साहो क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। पंचायत प्रधान ने भी देर रात को सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर क्षेत्र के लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की। उन्होंने वीडियो संदेश में यह भी कहा कि सभी लोग सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। लोगों की जरूरत का सारा सामान उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए 27 लोगों के सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। 11 सैंपल तीसा से भी लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीज का पूरा मोहल्ला सील

वहीं, कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के गंगथ क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति चंबा में भी हल्का बीमार हुआ था। वहां उसने स्थानीय स्तर पर दवाई भी ली थी। चंबा जिले में चार दिन रुकने के बाद वह वापस आ गया था। बताया ला रहा है गंगथ क्षेत्र में ही कोरोना पॉजिटिव के चाचा, ताया और भाई छोटा-बड़ा व्यापार करते हैं। कोरोना पीड़ित ने भी अपने खेत में लगी मटर की फसल तोड़कर मार्केट में बेची थी।

उसके भाई का लड़का भी किसी आयोजन में बाल काटने गया था। भाई और चाचा ने कहा कि कोरोना पीड़ित युवक तब्लीगी जमात में 40 दिन दिल्ली में रहा। इसके बाद कुछ दिन चंबा में रहा है। हालांकि, उसके परिवार और रिश्तेदारों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर, एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि संबंधित पॉजिटिव व्यक्ति के पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की इजाजत नहीं है। पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed