फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 10 percent discount on room booking on Karva Chauth on 30th October and 1st November

हिमाचल: करवाचौथ पर 30 अक्तूबर, 1 नवंबर को कमरों की बुकिंग पर 10 फीसदी छूट

Fri, 27 Oct 2023 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

हिमाचल आने वाले विवाहित दंपती को पर्यटन विकास निगम ने बड़ी सौगात दी है। 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को निगम के होटलों में ठहरने पर 10 फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
Himachal: 10 percent discount on room booking on Karva Chauth on 30th October and 1st November
करवाचौथ - फोटो : Social Media

विस्तार

करवाचौथ पर्व मनाने के लिए हिमाचल आने वाले विवाहित दंपती को पर्यटन विकास निगम ने बड़ी सौगात दी है। 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को निगम के होटलों में ठहरने पर 10 फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी। व्रत के लिए सरगी जिसमें फैनी, केला, दूध, गुलाब जामुन और मटठी होगी निगम निशुल्क उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन


इस साल पहली बार निगम ने अर्घ, पूजा की थाली और करवा जिसमें चावल, उड़द दाल, दूर्बा, फूल और कुमकुम का भी मुफ्त इंतजाम किया जाएगा। करवाचौथ पर निगम के होटलों में ठहरने वालों को खाने में स्पेशल व्रत थाली परोसी जाएगी। इसके अलावा करवाचौथ पूजा में आवश्यक सूखा मेवा, पुना, सुहागी जिसमें बिन्दी, चूड़ी, काजल, रिब्बन, मेंहदी इत्यादि का प्रबंध भी पर्यटन निगम द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed