फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 1.36 lakh families will get free gas cylinders for three months

हिमाचल: एक लाख से अधिक परिवारों को तीन माह तक मिलेंगे निशुल्क गैस सिलिंडर

Tue, 07 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: 1.36 lakh families will get free gas cylinders for three months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.36 लाख परिवारों को तीन माह तक गैस सिलिंडर निशुल्क दिए जाएंगे। भारत सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को कुछ सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आठ करोड़ गरीब परिवारों को तीन महीने (अप्रैल से जून) तक तीन मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.36 लाख लाभार्थी लाभान्वित होंगे। सरकार अप्रैल महीने की सिलिंडर दोबारा भरने की राशि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी है। यदि उपभोक्ता का मोबाइल नंबर डाटाबेस या बैंक में दर्ज है तो उसे इस राशि के जमा होने की सूचना मैसेज के माध्यम से उन्हें मिल जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलिंडर लेते समय पूरी राशि चुकानी होगी जोकि पहले ही उसके खाते में जमा कर दी गई है। मई और जून की राशि उपभोक्ता के खाते में मई तथा जून के प्रथम सप्ताह में जमा होगी। यह राशि लाभार्थी के खाते में तभी जमा होगी जब वे पूर्व में भेजी गई राशि को सिलिंडर करने के लिए खर्च कर चुका होगा। लाभार्थी द्वारा एक बार रिफिल लेने के बाद अगला रिफिल 15 दिनों के बाद ही लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य नागरिक उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाले परिवारों को अप्रैल से जून 2020 तक पांच किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कोई भी कमी नहीं है। सरकार द्वारा इस संबंध में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे आवश्यकता अनुसार ही खाने-पीने की वस्तुओं व गैस की खरीददारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed