फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   him suraksha abhiyan: Symptoms of coronavirus found in 4 thousand people out of 9 lakh in Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 लाख लोगों में से पौने 4 हजार में कोरोना जैसे लक्षण, जांच में खुलासा

Fri, 04 Dec 2020 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
him suraksha abhiyan: Symptoms of coronavirus found in 4 thousand people out of 9 lakh in Himachal Pradesh
coronavirus demo - फोटो : PTI

हिमाचल में 9 लाख लोगों में से पौने 4 हजार में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसमें इन लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। विभाग ने अब इनकी सैंपलिंग शुरू कर दी है। नजदीकी मेडिकल कॉलेज में इनके सैंपल भेजने को कहा है। 

विज्ञापन


सरकार ने हिम सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 10 जिलों के चलता फिरता अस्पताल मोबाइल एंबुलेंस चलाई है। इसमें डॉक्टर, फर्मासिस्ट, टेक्नीशियन और नर्स की तैनाती की है। अभियान में 8 हजार टीमें लगाई गई हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान से अभियान का शुभारंभ किया था। प्रदेश में यह अभियान 27 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


इसमें आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज विभाग, जिला प्रशासन और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को शामिल किया है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोविड-19, तपेदिक, कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि रोगों के लक्षणों की भी घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम सुरक्षा अभियान का असर दिखने लगा है। प्रदेश में 9 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई है। इनमें पौने 4 हजार लोगों में कोरोना के पॉजिटिव होने की संभावना लग रही है। इनकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, हमीरपुर में कम हो रही सैंपलिंग 

 हिमाचल के चार जिलों में कोरोना सैंपल कम लिए जा रहे हैं। इनमें लाहौल-स्पीति, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने सीएमओ को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बाकायदा, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का तर्क है कि लोग टेस्ट करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला शिमला और कांगड़ा और मंडी में रिकॉर्ड सैंपलिंग हो रही है। जिला शिमला और कांगड़ा में प्रतिदिन 13 से 15 सौ के बीच लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन जिलों में कोरोना ने विकराल रूप धारण किया है। इन जिलों में ही सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज आ रहे हैं। डेथ रेट में भी ये जिले पहले और दूसरे नंबर पर हैं। 

आइसोलेट मरीजों से होगा सीधा संपर्क 
कोरोना के चलते घर में आइसोलेट हुए मरीजों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सीधा संपर्क करेंगे। अगर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी जानकारी चाहिए होगी तो यह 104 नंबर पर डायल कर उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed