{"_id":"606308c40e9bb77d0e3f639e","slug":"hill-peas-reached-shimla-s-dhandi-mandi-sold-for-45-to-50-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला की ढली मंडी पहुंचा पहाड़ी मटर, 45 से 50 रुपये किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला की ढली मंडी पहुंचा पहाड़ी मटर, 45 से 50 रुपये किलो बिका
Wed, 31 Mar 2021 11:43 AM IST
Krishan Singh
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
ढली सब्जी मंडी में पहाड़ी मटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की शिमला स्थित ढली सब्जी मंडी में पहाड़ी मटर की आमद शुरू हो गई है। सीजन की शुरुआत में ही किसानों को मटर के 45 से 50 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहे हैं। करसोग और ठियोग के निचले इलाकों से ढली मंडी में रोजाना करीब एक हजार क्विंटल मटर पहुंच रहा है। शिमला से मटर की खेप मुंबई और राजधानी दिल्ली भेजी जा रही है।
विज्ञापन
बीते साल के मुकाबले इस साल सब्जी उत्पादकों को मटर के बढ़िया रेट मिल रहे हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सीजन की शुरुआत में मटर 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिका था। इस साल रेट दोगुने हैं।
विज्ञापन
होली की छुट्टी के बाद मंगलवार को ढली सब्जी मंडी में करसोग के अलावा ठियोग की सैंज, बलग, नहौल, टियाली, सतोग और मुंडू सहित सिरमौर के निचले इलाकों से मटर की खेप पहुंची। शिमला जिले की मंडियों में हर साल मटर का करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद शिमला से मटर दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के अलावा सूरत सहित अन्य बड़े शहरों के लिए सप्लाई किया जाता है। इस बार 180 से 200 मीट्रिक टन मटर के उत्पादन का अनुमान है। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरीश ठाकुर ने बताया कि ढली मंडी में रोजाना करीब एक हजार क्विंटल मटर की आमद शुरू हो गई है। बीते साल के मुकाबले इस बार किसानों को मटर के दोगुने रेट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एक अप्रैल से खुलेगी ठियोग और पराला सब्जी मंडी
कृषि उपज विपणन समिति शिमला एवं किन्नौर (एपीएमसी) की ओर से कारोबारियों को ठियोग और पराला सब्जी मंडी में पहली अप्रैल से सब्जी का कारोबार शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया कि ठियोग जिले का सबसे बड़ा सब्जी उत्पादक क्षेत्र है। लोगों को घरों के नजदीक ही अपनी उपज बेचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
और बढ़ेंगे मटर के दाम, सब्जी उत्पादक चहके
देश की बड़ी मंडियों में मैदानी इलाकों की सब्जियों की आवक घटने के बाद पहाड़ी सब्जियों के दामों में तेजी आ रही है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि अगले एक हफ्ते के बाद मैदानी इलाकों की सब्जियां मार्केट में बहुत कम हो जाएंगी, ऐसे में पहाड़ी मटर के रेट 60 से 65 रुपये प्रति किलो पहुंचनी की उम्मीद है।