{"_id":"699b1002141336c57a027567","slug":"hike-in-vegitables-price-shimla-news-c-19-sml1002-681391-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला मिर्च और भिंडी ने लगाया शतक, फ्रासबीन 80 रुपये प्रतिकिलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला मिर्च और भिंडी ने लगाया शतक, फ्रासबीन 80 रुपये प्रतिकिलो
विज्ञापन
लोअर बाजार में दो दिन में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो बढ़े सब्जियों के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बढ़ते सब्जियों के दामों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। रविवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में शिमला मिर्च और भिंडी 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। बीते दो दिन में सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। 40 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली लौकी 60, 60 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली फ्रासबीन 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। इसके अलावा टमाटर 40, गाजर 30, मटर 40, बंदगोभी 20, कटहल 80, आलू 20 और प्याज 30 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद सब्जियों की मांग बढ़ गई है, लेकिन मांग के अनुसार बाहरी राज्यों से सब्जियों की खेप नहीं पहुंच रही है जिसके चलते दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है।