हिमाचल के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ गई सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत डेढ़ हजार से अधिक अनुबंध कर्मियों की तनख्वाह बढ़ गई है। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को अनुबंध कर्मियों को दी जाने वाली 50 प्रतिशत ग्रेड पे को मूल वेतन में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इसे अप्रैल 2016 से लागू किया जा रहा है। इस फैसले से अनुबंध कर्मियों के वेतन में 900 से 2500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये का एरियर भी अनुबंध कर्मियों को मिलेगा। इस फैसले से बोर्ड प्रबंधन पर प्रति माह 15 से 16 लाख का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।
बोर्ड प्रबंधन ने पत्राचार के माध्यम से आईटीआई करने वाले तकनीकी कर्मियों की पदोन्नति पर लगी रोक को भी हटाने के आदेश दे दिए हैं। इस फैसले से करीब 600 तकनीकी कर्मियों को लाभ होगा।
इन कर्मचारियों को होगा फायदा
बिजली बोर्ड में अनुबंध पर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, टीमेट, सब स्टेशन अटेंडेंट और सब स्टेशन हेल्पर कार्यरत हैं। बीते सप्ताह बोर्ड प्रबंधन के साथ इंप्लाइज यूनियन की बैठक हुई थी। इसमें दोनों मांगों पर दो दिन के भीतर आदेश जारी करने की सहमति बनी थी।
यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने प्रबंधन का आभार जताया है। उधर, प्रदेश विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से तकनीकी कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि चार फरवरी को संघ की बोर्ड प्रबंधन के साथ फिर बैठक होगी इसमें लंबित मांगों पर चर्चा होगी।