{"_id":"6075cb79373b2716363884fc","slug":"higher-education-directorate-issued-new-order-for-college-teachers-deputed-for-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: परीक्षाओं की ड्यूटी के लिए कॉलेज शिक्षकों का आना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: परीक्षाओं की ड्यूटी के लिए कॉलेज शिक्षकों का आना अनिवार्य
Tue, 13 Apr 2021 10:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में कॉलेजों की परीक्षाओं में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उन्हें भी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य तौर पर आना होगा। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से इस बाबत सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 21 अप्रैल तक अवकाश उन्हीं शिक्षकों को रहेगा, जिनकी परीक्षा के कार्यों के लिए ड्यूटी नहीं लगी होगी।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि स्कूल परीक्षाओं की तर्ज पर ही कॉलेज परीक्षा की ड्यूटी में नियुक्त अगर कोई शिक्षक कोरोना संक्रमित हो जाता है तो साथ लगते कॉलेजों से शिक्षकों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा कोई शिक्षक कोरोना संक्रमित होता है या किसी को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत होती है तो उन्हें सरकारी अस्पताल से इस बाबत मेडिकल प्रमाणपत्र लेना होगा।
विज्ञापन