फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High Court issues notice to state govt on shifting of HPTDC headquarters

Himachal: एचपीटीडीसी मुख्यालय स्थानांतरित करने पर राज्य सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

Wed, 10 Dec 2025 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Dec 2025 11:03 AM IST
सार

उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने पर राज्य सरकार सहित अन्य विभागों को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
High Court issues notice to state govt on shifting of HPTDC headquarters
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल राज्य उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने पर राज्य सरकार सहित अन्य विभागों को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने यह नोटिस याचिकाकर्ताओं की ओर से 50-50 हजार सद्भावना राशि जमा करने के बाद जारी किए गए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी। खंडपीठ ने इस मामले से संबंधित दायर एक जनहित याचिका और एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

याचिकाओं में सरकार की ओर से मुख्यालय को स्थानांतरित करने वाले नीतिगत निर्णय को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता जो निगम के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और कर्मचारियों की पंजीकृत यूनियन के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं, उन्होंने प्रभावित कर्मचारियों की ओर से यह मामला दायर किया है। यह याचिका हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रधान कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने के फैसले के विरुद्ध दायर की गई है। याचिकाओं में राज्य पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed