{"_id":"2b85d2eb73b973c2d5f6b0f5102158b1","slug":"high-court-baned-conductor-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को झटका: कंडक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को झटका: कंडक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 May 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल परिवहन निगम की ओर से की जा रही अस्थायी कंडक्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर वाली खंडपीठ ने प्रार्थी प्रवीण कुमार की दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान उक्त आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन
याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार एचआरटीसी ने वर्ष 2013 में कंडक्टर चयन प्रक्रिया के लिए एक सोसाइटी का गठन किया था। एचआरटीसी ने हाल ही में इस सोसाइटी के माध्यम से ट्रेनी कंडक्टर के 700 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे।
विज्ञापन
याचिका में आरोप लगाया गया है कि जब कंडक्टर चयन प्रक्रिया का मामला पहले से ही हाई कोर्ट में लंबित है तो उस स्थिति में एचआरटीसी इन पदों को किसी अन्य माध्यम से कैसे भर सकता है।
विज्ञापन
प्रार्थी के अनुसार इन पदों को कुछ और नाम देकर भरा जा रहा है। प्रार्थी ने दलील दी है कि विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थी के पास कंडक्टर लाइसेंस होना चाहिए जोकि केवल प्रशिक्षित लोगों को ही दिया जाता है।
तो इस स्थिति में प्रशिक्षित लोगों के लिए कौशल विकास योजना कैसे चलाई जा सकती है। प्रार्थी ने अदालत से गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने के आदेश पारित कि ए जाएं। ऐसे में इन दिनों चल रहा कंडक्टर का प्रशिक्षण रुक सकता है।