फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High alert in 9 Corps of Army in kangra after action of IAF on terror camps

हिमाचल में सैन्य और सीमा से सटे क्षेत्रों में हाई अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

Tue, 26 Feb 2019 06:55 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, योल/चंबा/सोलन/बरमाणा/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, योल/चंबा/सोलन/बरमाणा/शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 26 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
High alert in 9 Corps of Army in kangra after action of IAF on terror camps

पाकिस्तान के भीतर घुसकर भारतीय वायुसेना की ओर से जैश के आतंकी अड्डों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल में सैन्य और सीमा से सटे क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं। मंगलवार सुबह योल छावनी क्षेत्र को सील कर दिया गया।

विज्ञापन


यहां चलने वाले स्कूलों और बैंक शाखा में भी छुट्टी कर दी गई। चंबा जिला में जम्मू-कश्मीर से लगती सीमा, लाहौल-स्पीति में चीन से सटी सुरक्षा चौकियों, कैंट एरिया डलहौजी, एयरफोर्स स्टेशन गांधी चौक, डेनकुंड एयरफोर्स स्टेशन में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

बांधों में सुरक्षा बढ़ाई

High alert in 9 Corps of Army in kangra after action of IAF on terror camps

सोलन जिला में कसौली एयर स्पेस, गोरखा प्रशिक्षण कैंप समेत दोनों छावनियों, सोलन आर्मी कैंप व सीआरपीएफ कैंप में अलर्ट जारी किया गया है। तीनों हवाई अड्डों समेत कोल बांध, भाखड़ा, पंडोह और पौंग डैम की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

कोल बांध पर सीआईएसएफ ने सुरक्षा के लिहाज से मॉकड्रिल भी की। नाथपा झाकड़ी समेत बड़ी बिजली परियोजनाओं का पहरा सख्त कर दिया गया है। शक्तिपीठ ज्वालाजी, चामुंडा देवी, बज्रेश्वरी देवी, चिंतपूर्णी और नयनादेवी में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सुरक्षा को पुख्ता रखने के निर्देश

High alert in 9 Corps of Army in kangra after action of IAF on terror camps

प्रदेश भर में बॉर्डर क्षेत्रों में नाकों पर एक-एक वाहन की चेकिंग के बाद भेजा जा रहा है। डीजीपी सीता राम मरडी ने भी मंगलवार दोपहर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी एसपी को सैन्य ठिकानों, सामरिक और रणनीतिक महत्व के स्थानों की सुरक्षा को पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि योल छावनी क्षेत्र में आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, छावनी बोर्ड विद्यालय, धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मंगलवार को बंद रखे गए।

गेट बंद होने की वजह से योल से कांगड़ा वाया धलूं होकर जाने वाली गाडि़यों को वाया तंगरोटी होकर भेजा गया। स्लेट गोदाम की तरफ जाने वाले लोगों को भी तलाशी के बाद जाने की अनुमति दी गई। 

 

विज्ञापन

पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया

High alert in 9 Corps of Army in kangra after action of IAF on terror camps
गौर हो कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर किए गए हमले की पुष्टि की।

भारत ने साफ किया किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारतीय विदेश सचिव गोखले ने कहा कि इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए हैं। 
 

 वायुसेना ने ऐसे किया हमला

High alert in 9 Corps of Army in kangra after action of IAF on terror camps

विजय गोखले ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुख्ता खुफिया सूचना के बाद भारत ने जैश के ठिकानों पर असैनिक कार्रवाई की है। विजय गोखले ने कहा, 'इस सूचना के बाद कि जैश के आतंकी भारत में और आत्मघाती हमले करने के फिराक में है, भारत द्वारा हमला करना जरूरी हो गया था।

हमने बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया, जिसमें कई बड़े आतंकी, सीनियर कमांडर और जेहादी मारे गए हैं।' 26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed