फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heritage bell theft case at shimla, cbi registered case.

घंटा चोरी केसः सीबीआई ने शिमला में डाला डेरा

Fri, 27 Nov 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Nov 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
heritage bell theft case at shimla, cbi registered case.

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) से बेशकीमती घंटा चोरी मामले में सीबीआई ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज करने के बाद शिमला में डेरा डाल दिया है। हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला सीबीआई को सौंपा गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बीते सोमवार से सीबीआई टीम शिमला में चोरी के सुराग तलाश रही है। घटना वाली रात एडवांस्ड स्टडी में मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों और जांच में तफ्तीश कर चुके अधिकारियों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन


यह पूछताछ शुक्रवार को भी होगी। वहीं, उच्च अध्ययन संस्थान चौड़ा मैदान के जन संपर्क अधिकारी भजन दास कायथ ने बताया कि सीबीआई की एक टीम बीते सोमवार से यहां घंटा चोरी मामले की जांच कर रही है। दिल्ली से आई यह टीम हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह घंटा 2010 में चोरी किया गया था। अष्टधातु से बना यह घंटा बेशकीमती बताया जाता है और इसकी कीमतों अरबों में आंकी गई है। करीब 40 किलो का यह घंटा कड़े सुरक्षा के बावजूद चोरी हो गया था। इसके बाद से यहां के सुरक्षाकर्मी भी संदेह के दायरे में रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed