फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IFFI awards 2021: Hema Malini Prasoon Joshi honoured with Indian Film Personality of the Year award: Anurag Thakur

आईएफएफआई: हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड

Thu, 18 Nov 2021 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Nov 2021 06:22 PM IST
सार

गोवा में 52वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर को होगा। पहली बार ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म को भी फेस्टिवल में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
IFFI awards 2021: Hema Malini Prasoon Joshi honoured with Indian Film Personality of the Year award: Anurag Thakur
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) अवार्ड की घोषणा की है। इस फेस्टिवल में इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को दिया जाएगा। सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अमेरिकन फिल्म मेकर मार्टिन सकोर्सिस और हंगेरियन फिल्म मेकर स्टीफन सिजावे को दिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी है। 

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल बडे़ स्तर पर होगा। गोवा में 52वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर को होगा। जहां गोवा राज्य अपने अस्तित्व के 60 साल मना रहा है, वहीं देश की आजादी के 75 वर्षों को मनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं से भी निर्देशन, सिनेमाटोग्राफी, गायन आदि में भी 450 से ज्यादा आवेदन आए हैं। इनमें से 75 लोगों को चुना गया है।
विज्ञापन


इन्हें इस फेस्टिवल के समय अलग-अलग फिल्म पर्सनेलिटी से मिलने का भी अवसर मिलेगा। इससे ये मास्टर क्लास भी लगवा पाएंगे। इनकी सूची भी जारी की जा रही है। पहली बार ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म को भी फेस्टिवल में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। इनमें मैक्स प्लेयर, नेटफलिक्स जैसे प्लेटफार्म शामिल हैं। इसके लिए सहमति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed