{"_id":"5c8a338dbdec22144f416c41","slug":"helicopter-service-can-become-a-election-issue-in-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जरूरतमंद को हेलिकॉप्टर सेवा बन सकता है चुनावी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जरूरतमंद को हेलिकॉप्टर सेवा बन सकता है चुनावी मुद्दा
Thu, 14 Mar 2019 04:27 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, शिमला
भाषा, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी से प्रभावित जनजातीय क्षेत्रों में फंसे हुए जरूरतमंद लोगों के लिए हवाई सेवा एक चुनावी मुद्दा बन सकता है। कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भाजपा नेता इस प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं।
जबकि, भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में संभावित हार के मद्देनजर कांग्रेस इस तरह के आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि स्थानीय भाजपा नेता से जुड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर हेलिकॉप्टर सेवा मुहैया करायी जा रही है क्योंकि वे चुनाव में फायदे के लिए प्रशासन और पुलिस के साथ अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हिमाचल के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक फैक्स में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रवि ठाकुर ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले के बर्फबारी से प्रभावित जनजातीय इलाके के मरीजों, छात्रों और अन्य जरूरतमंदों को विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए राज्य द्वारा संचालित हेलिकॉप्टर सेवा पर नजर रखने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए भाजपा नेता हेलिकॉप्टरों के परिचालन में प्रशासन और पुलिस के जरिए हस्तक्षेप कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की है कि सभी जनजातीय क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टरों और जिन यात्रियों को तवज्जो मिल रही है, उसकी निगरानी होनी चाहिए । कई बार कॉल करने के बावजूद इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से संपर्क नहीं हो सका।
वहीं, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनजातीय विकास मंत्री राम लाल मारकण्डा ने आरोपों को निराधार बताया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार की आशंका के कारण इस तरह के आरोप लगा रही है।
हालांकि, लाहौल स्पीति से भाजपा के विधायक राम लाल मारकण्डा ने कहा कि जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर यात्रियों को भेज रहा है और इसमें भाजपा नेताओं की कोई भूमिका नहीं है ।
जनजातीय इलाके में मरीजों और अन्य जरूरतमंदों के लिए हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाता है । इलाके में ऐसे करीब 22 हैलीपैड हैं । जनजातीय इलाके में 1600 से ज्यादा लोगों ने प्रशासन से एयरलिफ्ट का अनुरोध किया है क्योंकि अधिकतर इलाके में अभी भी चार फुट से 12 फुट तक बर्फ जमी है।