{"_id":"5eef49bb2e3ab46da0676f2d","slug":"heli-taxi-fare-will-be-now-expensive-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में महंगा होगा हेली टैक्सी से सफर, किराया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में महंगा होगा हेली टैक्सी से सफर, किराया बढ़ा
Sun, 21 Jun 2020 05:37 PM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जून मंगलवार से शिमला से कांगड़ा के लिए शुरू हो रही हेली टैक्सी का सफर अब महंगा होगा। हेली टैक्सी के माध्यम से शिमला से गगल आने वाले यात्रियों को अब 785 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे, जबकि गगल से चंडीगढ़ जाने के लिए भी उन्हें 1350 रुपये अधिक देने होंगे। जानकारी के अनुसार मंगलवार से शिमला-गगल-चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू हो रही है। लॉकडाउन के कारण पिछले करीब तीन माह से बंद रही यह सेवा अब यात्रियों से अधिक किराया वसूल कर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
पवन हंस लिमिटेड की बेवसाइट के अनुसार अब राजधानी शिमला से गगल एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों को 4785 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि लॉकडाउन से पहले इस रूट पर पवन हंस हैली टैक्सी करीब 4000 रुपये अपने यात्रियों से वसूलता था। वहीं गगल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी अब अपनी जेब से 8230 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जोकि लॉकडाउन से पहले के किराए के मुकाबले 1350 रुपये अधिक है। यह सेवा पूर्व की भांति ही मंगलवार से गुरुवार तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया 1050 रुपये में पहुंचा रहा चंडीगढ़
मंगलवार से गगल-चंडीगढ़ के लिए शुरू होने वाली हैली टैक्सी ने पूर्व के किराये से 1350 रुपये अधिक वसूलने का निर्ण लिया है। लेकिन विमानन कंपनी एयर इंडिया गगल से चंडीगढ़ का किराया 1050 रुपये वसूल रही है, जोकि हेली टैक्सी के मुकाबले आठ गुना अधिक है। ऐसे में गगल से चंडीगढ़ के लिए सवारियां मिलना हैरत भरा होगा।
विज्ञापन