फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heemsohna Tomato Crate Record Price 3500 rupees in Sabji Mandi Solan

Tomato Price: लाल सोने की लाली और सुर्ख, हिमसोना रिकॉर्ड 3500 रुपये में बिका

Mon, 31 Jul 2023 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

इस बार लाल सोना किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका भी लेकर आया है। टमाटर की खेती से सोलन के बड़े किसान मालामाल हो रहे हैं। कमाई भी ऐसी कि एक ही दिन में दो लाख रुपये तक का मुनाफा लेकर किसान खुशी-खुशी घर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Heemsohna Tomato Crate Record Price 3500 rupees in Sabji Mandi Solan
सोलन सब्जी मंडी पहुंची टमाटर की फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

लाल सोने की लाली दिन प्रति चमक छोड़ रही है। हाइब्रिड टमाटर के दाम में फिर उछाल आया है। हिमसोना टमाटर को रिकॉर्ड 3500 और हाइब्रिड टमाटर का क्रेट 2700 रुपये में बिका। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। बारिश के कारण बाहरी राज्यों में टमाटर की अधिकतर पैदावार खराब हो गई है। इस कारण प्रदेश के टमाटर की रोजाना बाहरी राज्यों की मंडियों में मांग बढ़ रही है। आढ़तियों की माने तो आने वाले एक माह तक दाम में तेजी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सब्जी मंडी सोलन में टमाटर की आवक भी बढ़ गई है। रविवार को भी सब्जी मंडी करीब 7000 क्रेट पहुंचे। अभी अगेती फसल ही चल रही है। यहां का टमाटर बिहार, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा की मंडियों में भेजा जा रहा है। जिला में करीब 5,120 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की फसल उगाई जाती है। इस पर सालाना करीब दो लाख मीट्रिक टन पैदावार की संभावना रहती है। मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल दाम स्थिर रहेंगे।
विज्ञापन


कई किसान एक दिन में कमा रहे दो लाख 
इस बार लाल सोना किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका भी लेकर आया है। टमाटर की खेती से सोलन के बड़े किसान मालामाल हो रहे हैं। कमाई भी ऐसी कि एक ही दिन में दो लाख रुपये तक का मुनाफा लेकर किसान खुशी-खुशी घर लौट रहे हैं। कई किसान रोजाना टमाटर के 100-100 क्रेट लेकर मंडी पहुंच रहे है। इनके औसतन दाम भी उन्हें 2200 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से मिल रहे हैं। प्रदेश का छोटा किसान भी इस सीजन में टमाटर से लाखों रुपये कमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार टमाटर की पैदावार कम होने के बावजूद टमाटर का कारोबार चार गुना अधिक चल रहा है। चार माह की मेहनत के बाद तीन माह तक टमाटर की फसल बेची जाती है। सोलन का बसाल क्षेत्र टमाटर के लिए मशहूर है। यहां पर अधिकतर टमाटर के बड़े किसान हैं। इन दिनों बसाल क्षेत्र के किसान किरण किशोर, नेत्र सिंह, हरदेव, जस सिंह, राजेंद्र, कथेड़ के किसान सरदार सिंह समेत अन्य एक दिन में 100-100 क्रेट लाकर मंडी से करीब 2,20,000 रुपये की कमाई लेकर घर लौट रहे हैं। पिछले दो वर्षो में 150 से अधिक क्रेट के मंडी से सिर्फ 30,000 हजार रुपये दाम मिले थे।


यह बड़े किसान टमाटर सीजन के दौरान कुल 2000 से 5000 हजार तक क्रेट टमाटर निकालते हैं। बसाल के किसान किरण किशोर ने बताया कि आज जिन किसान के पास टमाटर है वो भाग्यशाली हैं। किसान नेत्र सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों में टमाटर से नुकसान झेलना पड़ा है। मुश्किल से फसल का खर्च निकाल पाए। लेकिन हार नहीं मानी। इस बार टमाटर के अच्छे दाम से मुनाफा हो रहा है। मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार टमाटर छोटे-बड़े किसानों को मालामाल कर रहा है। टमाटर के दाम बढ़ने के साथ कारोबार भी चार गुना अधिक बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed