{"_id":"63f8690f0e755010a30d9148","slug":"heavy-tourist-rush-at-solangnala-and-atal-tunnel-to-see-snow-enjoyed-skiing-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बर्फ के दीदार के लिए सोलंगनाला, अटल टनल में उमड़े पर्यटक, स्कीइंग का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बर्फ के दीदार के लिए सोलंगनाला, अटल टनल में उमड़े पर्यटक, स्कीइंग का उठाया लुत्फ
Fri, 24 Feb 2023 01:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:08 PM IST
सार
सोलंगनाला में हर रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल तक भी पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल टनल रोहतांग का साउथ पोर्टल और सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार हो गया है। बर्फबारी के बाद पर्यटक बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला में हर रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल तक भी पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही सोलंगनाला और अटल टनल के साउथ पोर्टल में सैकड़ों पर्यटकों पहुंचे और बर्फ का दीदार किया। मौसम खुलने के बाद मनाली के पलचान से सोलंगनाला और साउथ पोर्टल तक पर्यटक बर्फबारी की जमकर मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली में विंटर सीजन अच्छा चल रहा है। हिमपात ने मनाली के पर्यटन को पंख लगा दिए हैं और होटलियरों ने भी राहत की सांस ली है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अटल टनल की ओर पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि अभी फोर बाई फोर वाहन ही टनल की ओर भेजे जा रहे हैं। धुंधी में पार्किंग की व्यवस्था होते ही सभी वाहनों को टनल की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। सोलंगनाला में पर्यटक स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्लेजिंग, ट्यूव स्लेजिंग, घुड़सवारी, स्नो स्कूटर का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन