फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Latest News: Himachal Pradesh Snowfall Heavy Snowfall in Himachal Pradesh 401 road closed due to snowfall 200 buses stuck in heavy snowfall

Weather Today: हिमाचल फिर बर्फ से लकदक, तीन एनएच समेत 401 सड़कें बंद, 200 से ज्यादा बसें फंसीं

Tue, 29 Dec 2020 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Dec 2020 11:57 AM IST
सार

  • राजधानी शिमला और धर्मशाला के नड्डी में सीजन का पहला हिमपात
  • सोलन के सुबाथू ने 25 और धर्मपुर ने 20 साल बाद ओढ़ी सफेद चादर 
  • बर्फ पर कार फिसलने से एक की मौत, अटल टनल रोहतांग और सोलंगनाला बंद
  • प्रदेश भर में 344 ट्रांसफार्मर खराब, कई क्षेत्रों में बिजली-पानी ठप, चंबा-मंडी में तीन घर क्षतिग्रस्त 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Latest News: Himachal Pradesh Snowfall Heavy Snowfall in Himachal Pradesh 401 road closed due to snowfall 200 buses stuck in heavy snowfall
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल से पहले हिमाचल प्रदेश एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गया है। रविवार रात को हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश हुई है। राजधानी शिमला, धर्मशाला के नड्डी और सोलन में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। सोलन के सुबाथू ने 25 जबकि धर्मपुर ने 20 साल बाद सफेद चादर ओढ़ी है। ताजा हिमपात से मनाली लेह, शिमला-नारकंडा-रामपुर, आनी-जलोड़ी जोत नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें यातायात के लिए ठप हो गई हैं।

विज्ञापन


जिला चंबा में सबसे ज्यादा 150 सड़कें बंद हैं जबकि कुल्लू में 57, लाहौल स्पीति में 75, मंडी में 27, शिमला में 87 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनके अलावा भी छोटे-बड़े मार्ग यातायात के लिए ठप हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 377 रूट प्रभावित हुए हैं जबकि 200 बसें आधे रास्ते में फंसी हुई हैं। प्रदेश भर में 344 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली नहीं है। चंबा के भरमौर, पांगी, तीसा व सलूणी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित है। 

विज्ञापन

Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Latest News: Himachal Pradesh Snowfall Heavy Snowfall in Himachal Pradesh 401 road closed due to snowfall 200 buses stuck in heavy snowfall

बर्फबारी से चंबा में दो जबकि मंडी में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला कांगड़ा के मुल्थान के लाल मोड़ पर बर्फ पर कार फिसलने से एक की मौत हो गई है जबकि चार घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अटल टनल रोहतांग को भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। सोलंगनाला पर्यटन स्थल भी सैलानियों के लिए बंद है। प्रशासन ने सैलानियों को मनाली से पांच किमी दूर नेहरूकुंड तक ही जाने की अनुमति दी है।



सड़कें बहाल करने में जुटे 10 हजार कर्मचारी
लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। करीब 10 हजार कर्मचारियों को फील्ड में बर्फ हटाने में लगाया गया है। पांच हजार जेसीबी और डोजर तैनात किए गए हैं। निजी जेसीबी भी हायर की गई हैं। विभाग का दावा है कि अगर मौसम साफ रहा तो 3 दिन के भीतर सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल की जाएंगी। इंजीनियर इन चीफ भुवन शर्मा ने बताया कि कर्मचारी बर्फ हटाने में लगे हैं। चीफ इंजीनियरों से रिपोर्ट ली जा रही है।

Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Latest News: Himachal Pradesh Snowfall Heavy Snowfall in Himachal Pradesh 401 road closed due to snowfall 200 buses stuck in heavy snowfall

कोहरे का येलो अलर्ट, 3 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार 
सोमवार सुबह प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। अब तीन जनवरी तक पूरे प्रदेश में धूप खिलने के आसार हैं। मंगलवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को दिल्ली से गगल पहुंचा एयर इंडिया का विमान आसपास के चक्कर काटकर लौट गया। स्पाइसजेट की दोपहर की उड़ान दिल्ली से ही रद्द हो गई। 

पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार, होटल पैक
क्रिसमस मनाने हिमाचल पहुंचे सैलानियों की ताजा बर्फबारी से चांदी हो गई है। सैलानी सोमवार को दिन भर पर्यटन स्थलों में बर्फ के बीच मस्ती करते रहे। शिमला-मनाली समेत पर्यटन स्थलों के होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। 

विज्ञापन

Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Latest News: Himachal Pradesh Snowfall Heavy Snowfall in Himachal Pradesh 401 road closed due to snowfall 200 buses stuck in heavy snowfall

आठ डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, सूबे में कंपकंपा देने वाली शीतलहर
प्रदेश के अधिकतम तापमान में सोमवार को आठ डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। डलहौजी और केलांग में तो अधिकतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 1.5, डलहौजी में माइनस 0.5, कल्पा में 0.1, शिमला में 7.7, चंबा में 8.2, धर्मशाला में 8.6, कांगड़ा में 12.3, भुंतर में 12.5, हमीरपुर में 12.6, बिलासपुर में 12.9, ऊना में 13.0, सोलन-सुंदरनगर में 13.6 और नाहन में 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग                 60
कुफरी                  30
मढ़ी                     30
डलहौजी               22
बिजली महादेव       20 
जलोड़ी                 20
कोठी                  18
अटल टनल          15
सोलंगनाला          15
मनाली                14
सोझा                  12
निचार                 10
शिमला                09
गोंदला                 08
केलांग                 03
कल्पा                 0.8

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                 - 6.7
डलहौजी               - 3.4
कल्पा                  - 3.1
कुफरी                 - 2.4
शिमला                - 1.1
मनाली                   0.2
सोलन                   0.7
धर्मशाला               1.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed