{"_id":"6149727e19288a5849655195","slug":"heavy-rainfall-in-shimla-kullu-light-snowfall-on-the-peaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, प्रदेश की चोटियों पर हल्की बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, प्रदेश की चोटियों पर हल्की बर्फबारी
Tue, 21 Sep 2021 12:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:33 PM IST
सार
चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने से मौसम ठंडा हो गया है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा ला, कुंजंम पास सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। हिमपात के बाद घाटी में तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
कालका-शिमला हाईवे पर फिर भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत जिला कुल्लू व अन्य भागों में भारी बारिश दर्ज की गई है। कुल्लू-मनाली में सोमवार देर रात से बारिश हो रही है। मनाली के बुरुआ गांव के नाले में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। इससे सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, लोगों के घरों में मलबा आ गया है। सोमवार रात नाले में आई बाढ़ से अफरातफरी मच गई। यही नहीं नाले में आई बाढ़ का पानी गांव की तरफ मुड़ गया। बड़े पत्थरों और मलबे के चलते फसलों को भी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
जिले में भूस्खलन से भी कई सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। वहीं, चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने से मौसम ठंडा हो गया है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा ला, कुंजंम पास सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। हिमपात के बाद घाटी में तापमान में गिरावट आई है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा है। वहीं, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। फोरलेन कंपनी व एनएचएआई की टीम हाईवे की बहाली में लगी है। वहीं, राजधानी शिमला में भी भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन