फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy rainfall alert for two days in state, Monsoon will gain momentum

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा मानसून

Mon, 03 Jul 2023 07:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jul 2023 07:16 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Heavy rainfall alert for two days in state, Monsoon will gain momentum
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 5 व 6 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 8 व 9 जुलाई को भी कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, बीते तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून कमजोर रहा है। अब इसके रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


चिनाव नदी का जलस्तर बढ़ने से बगीचों व खेतों में घुसा पानी
शीत मरुस्थल कहे जाने वाले लाहौल में ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। चिनाव नदी का जलस्तर बढ़ने से जसरथ गांव के बगीचों व खेतों में पानी घुस गया है। जाहलमा नाले में आई बाढ़ के बाद चिनाव का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जसरथ गांव में नदी किनारे कई खेत व बगीचे तालाब बन गए हैं। नदी-नालों का बढ़ा हुआ जलस्तर लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी
मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी और बरसात के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं।। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है । पिछले तीन दिनों से सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Himachal: फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा 60 हजार से दो लाख तक का बीमा कवर
 

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 38.0, शिमला 24.6 , सुंदरनगर 32.5, बरठीं 35.0, कल्पा 26.2, धर्मशाला 27.5, ऊना 38.0, नाहन 28.8, केलांग 26.5, सोलन 29.5, मनाली 27.9, कांगड़ा 31.7, मंडी 33.2, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 33.4, चंबा 33.3, डलहौजी 23.9, जुब्बड़हट्टी 26.5, कुफरी 19.8, कुकुमसेरी 29.1, रिकांगपिओ 31.5, धौलाकुआं 33.6 और बरठीं में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 18.7, कल्पा 13.8, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.0, नाहन 22.7, केलांग 11.7, पालमपुर 19.5, सोलन 20.5, मनाली 15.9, कांगड़ा 22.2, मंडी 22.4, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 21.8, डलहौजी 15.3, जुब्बड़हट्टी 19.4, कुफरी 14.8, कुकुमसेरी 11.3, नारकंडा 13.0, रिकांगपिओ 17.8, सेऊबाग 19.0, धौलाकुआं 26.5, बरठीं 24.6, मशोबरा 16.2, सराहन 17.0 और देहरागोपीपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed