फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rain caused landslides, collapsed trees, roads remained closed

शहर में भारी बारिश से भूस्खलन

Sun, 12 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused landslides, collapsed trees, roads remained closed
शिमला में बनूटी पाहल सड़क पर बारिश के कारण हुआ भूस्खलन। संवाद - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। राजधानी में भारी बारिश के चलते शहर में जगह-जगह भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने और मलबा सड़क पर आने से रविवार सुबह यातायात भी ठप रहा।
विज्ञापन

शहर के कनलोग में शनिवार रात फिर भूस्खलन हो गया। पेड़ ढहने से एक मकान को नुकसान पहुंचा है। मेयर सत्या कौंडल ने रविवार को मौके का दौरा किया और ढहे पेड़ हटाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने खतरा बने चीड़ के पेड़ को भी काट दिया। यह भूस्खलन उसी जगह से थोड़ी ही दूर हुआ, जहां बीते हफ्ते भी नुकसान हुआ था। लक्कड़ बाजार के पास भी भूस्खलन होने से सड़क बंद रही। यहां एक पेड़ भी ढह गया। दो और पेड़ खतरा बने हुए हैं। इन्हें फिलहाल रस्सों से बांधा गया है। डीएफओ शिमला शहरी अनिता शर्मा ने बताया कि सोमवार को इन्हें काटा जाएगा। अनाडेल, विधानसभा के पास भी पेड़ ढहे हैं। ढली में भी जगह जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद रहा। मेहली के पास भी पहाड़ी का मलबा सड़क पर आ गया। उधर, बीसीएस के पास एनएच पर देवदार का पेड़ ढह गया। इससे यातायात बंद रहा। बाद में पेड़ काटकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

संजौली में गैस एजेंसी के समीप भी पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सड़क यातायात बंद रहा। ब्रॉकहॉस्ट और राजभवन एरिया में भी भूस्खलन से सड़कें बंद रहीं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता का कहना है कि सुबह ही सड़कों पर गिरा मलबा हटा दिया गया है। शहर में सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed