{"_id":"8ad4f69ee9d046e79a3562c78ab81a1b","slug":"heavy-downpour-in-himachal-pradesh-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश से तबाही, 20 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से तबाही, 20 करोड़ का नुकसान
Updated Fri, 15 Aug 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बीते 24 घंटे में हुए मूसलाधार बारिश से सरकार को 20.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सड़कें और पुल बह गए हैं, कई जिलों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आने वाली है। जिला हमीरपुर में सबसे ज्यादा नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
यहां 8.43 करोड़ रुपये की तबाही हुई है। लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन में 130 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। जिनको तुरंत खोलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश में 260 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि 91 सड़कों को तुरंत खोला जाएगा जबकि 84 सड़कें 15 अगस्त शाम तक यातायात के लिए बहाल हो सकती हैं, जबकि 85 सड़कों को खोलने के लिए समय लगेगा।
विज्ञापन
किस जिले में कितनी सड़कें बंद
जोन-----------सड़कें
मंडी------------130
हमीरपुर---------105
शिमला----------17
कांगड़ा-----------8
कहां कितना नुकसान
जोन--------------नुकसान (करोड़ में)
शिमला----------4.28
मंडी-------------2.1
हमीरपुर----------8.43
कांगड़ा-----------4.77
एनएच-----------50 लाख
मंडी------------130
हमीरपुर---------105
शिमला----------17
कांगड़ा-----------8
कहां कितना नुकसान
जोन--------------नुकसान (करोड़ में)
शिमला----------4.28
मंडी-------------2.1
हमीरपुर----------8.43
कांगड़ा-----------4.77
एनएच-----------50 लाख