{"_id":"64d3da120c84186e150e037c","slug":"heavy-devastation-in-sirmauri-tal-due-to-cloudburst-debris-entered-in-houses-fear-of-some-people-getting-bur-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सिरमौरी ताल गांव में बादल फटा, 70 परिवारों ने छोड़ा घर, कुछ लोगों के दबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सिरमौरी ताल गांव में बादल फटा, 70 परिवारों ने छोड़ा घर, कुछ लोगों के दबने की आशंका
Thu, 10 Aug 2023 05:41 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:41 AM IST
सार
प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बुधवार को बादल फटने से भारी तबाही मची है।
विज्ञापन
सिरमौरी ताल गांव में बादल फटा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बुधवार को बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने से कुलदीप सिंह का मकान मलबे में दब गया। मकान में कुछ लोगों के भी दबने की आशंका है। रात 11:00 बजे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी, बचाव दल या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंच पाया था। उधर, बादल फटने के बाद गिरि नदी का जल प्रवाह बढ़ गया है।
विज्ञापन
सिरमौरी ताल के लगभग 70 परिवारों के लोग रात को ही अपना घर छोड़ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। हालांकि आसपास के गांवों के लोग बचाव कार्य में जुट गए हैं। एसडीएम जीएस चीमा ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जगह-जगह मलबा व पेड़ गिरे होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। घटना के बाद मुगलावाला, करतारपुर समेत आसपास गांव के ग्रामीण सिरमौरी ताल पहुंचे।
विज्ञापन