{"_id":"6319ec56316e2f290b583d3a","slug":"hearing-of-pending-cases-on-every-thursday-in-himachal-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal High Court: हाईकोर्ट में अब हर वीरवार को होगी लंबित मामलों पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal High Court: हाईकोर्ट में अब हर वीरवार को होगी लंबित मामलों पर सुनवाई
Fri, 09 Sep 2022 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
पुष्पेन्द्र वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
पुष्पेन्द्र वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:05 PM IST
सार
मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सभी अधीनस्थ न्यायालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें पांच साल से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लंबित मामलों पर सुनवाई के लिए हर वीरवार को हियरिंग डे निर्धारित किया है। हर वीरवार को हाईकोर्ट की सभी पीठों में लंबित मामलों पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में कुल 89,006 मामले सुनवाई के लिए लंबित हैं। इनमें 77,473 मामले दीवानी और 11,533 मामले फौजदारी के हैं। जुलाई 2022 के आंकड़ों के अनुसार 4,806 नए मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 3,990 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
वार्षिक औसत के हिसाब से 22,040 मामलों का निपटारा किया जा रहा है। यह प्रतिदिन 104 मामलों को निपटाने के बराबर है। मौजूदा समय में हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत 11 न्यायाधीश हैं। प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों में कुल 4,74,011 मामले लंबित हैं। सरकार ने निचली अदालतों के लिए कुल 171 जजों के पदों का सृजन किया है। इनमें केवल 141 जज ही अदालतों में कार्यरत हैं। बाकी राज्य सरकार और हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
एक जज के लिए औसतन 3,361 मामलों को निपटाने का जिम्मा है। लंबित मामलों का निपटारा किए जाने को लेकर हाईकोर्ट गंभीर है। हाईकोर्ट ने निचली अदालतों को लंबित मामलों का निपटारा किए जाने बारे भी जरूरी आदेश दिए हैं। मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए हाईकोर्ट ने सभी अधीनस्थ न्यायालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें पांच साल से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है।
विज्ञापन