{"_id":"5e8dc7438ebc3e7686485ceb","slug":"health-workers-abused-in-chamba-for-screening-people-evicted-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की स्क्रीनिंग करने गए चंबा में स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की स्क्रीनिंग करने गए चंबा में स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार, घर से निकाला
Wed, 08 Apr 2020 06:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के चंबा शहर के हरदासपुरा वार्ड में मंगलवार को लोगों की स्क्रीनिंग करने गई स्वास्थ्य टीम के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोपी ने स्वास्थ्य कर्मियों को यह कहकर घर से निकाल दिया कि वे किसकी अनुमति में यहां आए हैं। उनके साथ कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य टीम के समझाने पर उसने दुर्व्यवहार किया और मोबाइल पर वीडियो भी बनाने लगा।
विज्ञापन
काफी देर तक जब टीम ने उसे समझाया कि वे लोगों के घरों में जाकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण वालों की पहचान की जा सके। टीम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से बात करवाई, उसके बाद ही आरोपी ने स्क्रीनिंग करवाई। टीम ने इस संबंध में सीएमओ को शिकायत कर दी है। सीएमओ डॉक्टर राजेश गुलेरी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन