फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news igmc shimla

राहत : आईजीएमसी में पांच संदिग्ध मरीजों की स्क्रब टायफस रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 22 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
health news igmc shimla
आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना आ रहे संबंधित लक्षणों के मरीज
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर चिकित्सक करवा रहे टेस्ट, लैब में भी लग रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की ओपीडी में पांच संदिग्ध स्क्रब टायफस मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे चिकित्सकों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि अस्पताल में रोजाना स्क्रब टायफस से संबंधित लक्षणों के मरीज आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक भी स्क्रब टायफस के टेस्ट करवा रहे हैं ताकि समय पर इसका पता लग सके। ऐसे में लैब में भी काफी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को भी आईजीएमसी में ओपीडी से तीन संदिग्ध मरीजों को स्क्रब टायफस के टेस्ट करवाने की सलाह दी है। मरीजों के शरीर में दर्द, बुखार समेत अन्य लक्षण देखे जा रहे हैं। बता दें कि जलजनित बीमारियों के साथ बरसात में स्क्रब टायफस के मामले भी आने शुरू हो जाते हैं। आईजीएमसी के मेडिसिन ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की चिकित्सकों ने सैंपलिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed