फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scrub typhus cases rise igmc shimla 41 patients

Shimla News: आईजीएमसी में छह पीड़ितों की रिपोर्ट स्क्रब टायफस पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 11:55 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आईजीएमसी शिमला में मंगलवार को छह नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये मरीज रामपुर, कुपवी, चौपाल, सोलन और बिलासपुर से उपचार के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के कुल मामले 41 हो गए हैं। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
scrub typhus cases rise igmc shimla 41 patients
स्क्रब टायफस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में स्क्रब टायफस लगातार पैर पसार रहा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मंगलवार को भी छह मामले आए हैं। यह मामले जिला शिमला, सोलन और बिलासपुर से संबंधित हैं। शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। चिकित्सकों ने लक्षण को देखते हुए स्क्रब टायफस की जांच करवाई थी। जांच में छह पीड़ितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों ने स्क्रब टायफस का उपचार शुरू कर दिया है। अब आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के मामले 41 हो गए हैं।
विज्ञापन


आईजीएमसी में मंगलवार को मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। इसमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इसमें से कई संदिग्ध मरीजों के स्क्रब टायफस के टेस्ट करवाए गए थे। इसमें से रामपुर, कुपवी, चौपाल, सोलन और बिलासपुर से उपचार के लिए आए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


स्क्रब टायफस के लक्षण
स्क्रब टायफस आरेशिया सुशुमुशी कीट के काटने से होता है। यह घास में पाया जाता है। स्क्रब टायफस की चपेट में 25 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के लोग अधिक आते हैं। इसमें संक्रमित व्यक्ति को 104 से 105 डिग्री सेल्सियस तक बुखार हो सकता है। जोड़ों में दर्द व कंपकपी के साथ बुखार का आना, शरीर में अकड़न, शरीर का टूटा हुआ लगना इसके लक्षण हैं। अधिक संक्रमण होने पर गर्दन, बाजू के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां हो सकती हैं। काले रंग के चकत्ते बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के उपाय
  • आसपास जल जमा न होने दें।
  • हमेशा साफ और पूरे कपड़े पहनें।
  • घर के आसपास घास या झाड़ियां न उगने दें।
  • खेतों में काम करते समय हाथ व पैरों को अच्छे से ढककर रखें।

.स्क्रब टायफस के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। रोजाना आईजीएमसी में मामले पॉजिटिव आ रहे हैं। मंगलवार को भी छह लोगों की रिपोर्ट स्क्रब टायफस पॉजिटिव आई है।
-डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed