फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister vipin parmar statement over ayushman bharat

मुफ्त स्वास्थ्य योजना का लाभ लेंगे 16 लाख परिवार: परमार

Thu, 06 Sep 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 06 Sep 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
health minister vipin parmar statement over ayushman bharat

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य देखभाल योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, सार्वभौमिक स्वास्थ्य संरक्षण योजना के अलावा आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे प्रत्येक परिवार को पांच लाख तक कैशलेस और पेपरलेस निशुल्क उपचार सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


इन स्वास्थ्य योजनाओं से प्रदेश के 16 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। कहा कि लोगों को उपचार के लिए कतारों में न खड़ा होना पडे़, इसके लिए मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुल्लू में अनुभव योजना शुरू की है।
विज्ञापन


लोग उपचार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्हें चिकित्सक की भी जानकारी मिलेगी। योजना को पहले चरण में पायलट आधार पर कुल्लू जिले में लागू किया है। इसके बाद अन्य जिलों में भी ये सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 40 करोड़ से टर्सरी केयर यूनिट की स्थापना का कार्य शुरू किया गया है। शीघ्र कैंसर पीड़ितों को इसका लाभ मिलेगा। ऐसी ही यूनिट आईजीएमसी शिमला में भी स्थापित की जाएगी।


इसके लिए 40 करोड़ स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में लिनियर एक्सीलेटर शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed