फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health Minister said- New CT scan machines will be installed in 34 health institutions by December

Himachal: स्वास्थ्य मंत्री बोले- 34 स्वास्थ्य संस्थानों में दिसंबर तक लगेंगी नई सीटी स्कैन मशीनें

Thu, 04 Sep 2025 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 05:45 PM IST
सार

दिसंबर तक तक लोगों को इस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने उच्च स्तरीय क्रय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Health Minister said- New CT scan machines will be installed in 34 health institutions by December
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश के 34 स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। इनकी खरीद प्रक्रिया तीन माह में पूरी कर दी जाएगी। दिसंबर तक तक लोगों को इस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने उच्च स्तरीय क्रय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये मशीनें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, राजगढ़, अर्की, नालागढ़, नादौन, देहरा, जवाली, अंब, चौपाल, रोहड़ू, ठियोग, रिकांगपिओ, मंडी, बिलासपुर, नूरपुर, घुमारवीं, करसोग, सुंदरनगर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, मनाली, आनी, भरमौर, चौहड़ी और भोरंज में स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त जोनल अस्पताल धर्मशाला, डीडीयू शिमला, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, सोलन, केलांग, कुल्लू सहित खनेरी व अन्य स्थानों में भी यह मशीनें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य संस्थानों की सूची, उनके समयबद्ध निर्माण के लिए आवश्यक बजट तथा स्टाफ की आवश्यकता का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जैसे ही एस्टिमेट तैयार होंगे, सरकार उनके निर्माण और अत्याधुनिक मशीनों की खरीद के लिए पर्याप्त धनराशि जारी करेगी। साथ ही स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी तुरंत आरंभ कर दी जाएगी। डॉ. शांडिल ने कहा कि सर्जरी के लिए पांच फेको मशीनें भी खरीदी गई हैं, जिन्हें चंबा मेडिकल काॅलेज, क्षेत्रीय अस्पताल चंबा, सिविल अस्पताल रोहड़ू, पांवटा साहिब और ऊना में स्थापित किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश में स्थापना प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में दवाओं और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्रियों की खरीद त्रैमासिक आधार पर की जाती है, जिससे बार-बार औपचारिकताओं और अनुमोदन में विलंब होता है। इस समस्या से निपटने से एक ऐसा तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे निर्बाध और शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित हो। वर्तमान की त्रैमासिक खरीद व्यवस्था को बदलकर अर्धवार्षिक आधार पर करने की प्रणाली स्थापित करना विचाराधीन है। बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सलाहकार (इंफ्रास्ट्रक्चर) अनिल कपिल, एचपीएमएससीएल के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंगल, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन जितेंद्र सांजटा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

नवजात शिशु किट मे 18 वस्तुएं शामिल
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने शिशु देखभाल किट में गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं को शामिल करने का निर्णय लिया है। सरकारी या निजी अस्पतालों में जन्मे नवजात शिशुओं को कुल 18 वस्तुएं इन किट्स के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन किट्स में प्रदान की जाने वाली 18 वस्तुओं के नमूने सरकार को प्राप्त हो चुके हैं। इनमें कंबल, तौलिया, क्रीम, साबुन, दूध की बोतल, मच्छरदानी, बेबी तेल, खिलौना, पाउडर, पौष्टिक आहार के विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्ता परीक्षण के बाद ऑर्डर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed