फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health camp shift to dhami

पीरन से स्वास्थ्य कैंप धामी शिफ्ट करने से लोग खफा

Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
health camp shift to dhami
कसुम्पटी से ग्रामीण विस में कैंप शिफ्ट करने पर लोग उठा रहे सवाल
विज्ञापन

कसुम्पटी विस क्षेत्र में कैंप की ज्यादा जरूरत : डॉ. तंवर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक के पीरन में 22 अप्रैल को प्रस्तावित स्वास्थ्य विभाग के सुपर स्पेशिलिटी कैंप को धामी शिफ्ट करने से लोग खफा हैं। लोगों का कहना है कि कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र के पीरन से कैंप को शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के धामी में शिफ्ट करना सही नहीं।
माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य डॉ. कुलदीप तंवर ने कहा कि कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में काफी दयनीय है। ऐसे में सुपर स्पेशिलिटी कैंप से इस विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को घरद्वार अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी थीं। कैंप को पीरन की जगह कसुम्पटी विस क्षेत्र के कोटी में भी लगाया जा सकता था। इससे 12 पंचायतों के लोगों को कैंप का लाभ मिलना था लेकिन कैंप को धामी में शिफ्ट कर दिया। इससे कसुम्पटी विस क्षेत्र के लोगों को कोई लाभ नहीं होगा। कहा कि उन्हें धामी में कैंप लगने से कोई आपत्ति नहीं लेकिन दोनों विस क्षेत्रों में कैंप लगने चाहिए। कैंप में सभी तरह के टेस्ट निशुल्क होंगे और दवाएं वितरित की जाएंगी। कहा कि कसुम्पटी विस क्षेत्र की आबादी एक लाख से अधिक है, इसलिए यहां भी एक कैंप लगाया जाना चाहिए। इस विस क्षेत्र में एक सिविल अस्पताल जुन्गा, दो सीएचसी मशोबरा और कोटी तथा 14 पीएचसी हैं। लेकिन किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में नेशनल एंबुलेंस सेवा 108 और 102 उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य संस्थानों में पैरा मेडिकल स्टाफ के 67 पद रिक्त पड़े हैं। सीएचसी कोटी को 30 बिस्तर वाला अस्पताल बनाया है लेकिन अस्पताल में एक भी बिस्तर नहीं है। जुन्गा में 50 की जगह केवल 25 बिस्तर और सीएचसी मशोबरा में 30 के मुकाबले केवल दस बिस्तर ही रोगियों के लिए उपलब्ध हैं। मशोबरा ब्लॉक के अनेक उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

पीरन में कम लोगों को मिलना था लाभ : डॉ. राकेश
बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि पीरन में स्वास्थ्य मेला लगाने से अधिक लोग लाभान्वित नहीं होने थे, इसलिए इसे शिमला ग्रामीण के धामी में शिफ्ट किया है। विभाग 27 अप्रैल को पीरन में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाने पर विचार कर रहा है। इसमें आईजीएमसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed