फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health and Asha workers will now come home and do pregnant and children blood test

हेल्थ-आशा वर्कर अब घर आकर करेंगी गर्भवती और बच्चों के खून टेस्ट

Tue, 15 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Health and Asha workers will now come home and do pregnant and children blood test

हिमाचल में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के खून के टेस्ट अब घर पर ही हो जाएंगे। हिमोग्लोबिन टेस्ट के लिए इन्हें अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हेल्थ वर्कर और आशा वर्कर घर पर आकर खून की महज एक बूंद से इस टेस्ट को कर देंगी। रिपोर्ट भी दो मिनट में मिल जाएगी। 

विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए हिमोग्लोबिनो मीटर ऑटोमेटिक मशीनें खरीदने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब जल्द ही इन मशीनों को खरीदने के लिए टेंडर करेगा। यही नहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जोनल अस्पतालों की तर्ज पर यह टेस्ट अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भी हो सकेंगे।
विज्ञापन


इन केंद्रों में भी प्रदेश सरकार मशीनें भेजेगी। यहां डॉक्टर, नर्स या फार्मासिस्ट खून के टेस्ट कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल को एनीमिया मुक्त करने के लिए भी यह फैसला लिया गया है। किसी भी बीमारी में मरीज का हिमोग्लोबिन टेस्ट अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ही मरीजों का उपचार शुरू होता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही मशीनें खरीदने के लिए टेंडर करेगा।


लोगों को छोटे-छोटे टेस्ट के लिए अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हिमोग्लोबिनो मीटर ऑटोमेटिक मशीनें खरीदने का फैसला लिया है। ये मशीनें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर आशा और हेल्थ वर्कर को भी दी जाएंगी।  - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed