फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Havildar Ajay of Nagwai won silver for India in Asian Para Games

Mandi News: एशियन पैरा गेम्स में नगवाईं के हवलदार अजय ने भारत के लिए जीता रजत

Wed, 25 Oct 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 08:51 PM IST
सार

एशियन पैरा गेम्स की 400 मीटर स्पर्धा में उन्होंने एक टांग के बल पर दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा में सऊदी अरब के नूर मोहम्मद प्रथम स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
Havildar Ajay of Nagwai won silver for India in Asian Para Games
नगवाईं के हवलदार अजय ने भारत के लिए जीता रजत - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन में चल रही एशियन पैरा गेम्स में मंडी नगवाईं के हवलदार अजय कुमार ने भारत के लिए रजत पदक जीता है। जीत पर पीएम मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अजय को बधाई दी है। मंडी के सपूत ने सिर्फ एशियन पैरा गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम भी देश में ऊंचा किया है। एशियन पैरा गेम्स की 400 मीटर स्पर्धा में उन्होंने एक टांग के बल पर दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


स्पर्धा में सऊदी अरब के नूर मोहम्मद प्रथम स्थान पर रहे। नगवाईं निवासी कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि उनके कस्बे के हवलदार अजय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि अजय एक फौजी रहे हैं और दुश्मनों की बिछाई माइंस का शिकार हो गए थे और उनकी टांग चली गई थी। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और वह अपने हौसलों की उड़ान से देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed