{"_id":"b1f56041e0e3949f72b81d5305144a9e","slug":"has-main-exam-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कब होगी एचएएस की मुख्य परीक्षा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कब होगी एचएएस की मुख्य परीक्षा?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 30 Sep 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस की मुख्य परीक्षा को तय कर लिया है। यह परीक्षा 34 पदों के लिए होने जा रही है। हालांकि, मुख्य परीक्षा के लिए 676 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में 20706 उम्मीदवार बैठे थे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने जानकारी दी कि जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013 की प्रारंभिक परीक्षा को उत्तीर्ण किया है, वे मुख्य परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। यह परीक्षा शिमला स्थित परीक्षा केंद्र में होगी।
विज्ञापन
11 से 12 अक्तूबर के बीच कंपल्सरी पेपर्स होंगे, जबकि 27 अक्तूबर से तीन नवंबर के मध्य ऑप्शनल पेपर्स होंगे। ये दो सत्रों में 10 से एक बजे और दो से पांच बजे के बीच में होंगे। एडमिशन लेटर-कम-एडमिट कार्ड सभी योग्य उम्मीदवारों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस बारे में किसी भी उम्मीदवार को कोई शंका हो तो वे आयोग के कार्यालय में कार्यदिवस पर 10 से पांच बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। यह संपर्क टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 या टेलीफोन नंबर 0177 2623784 या 2624313 पर किया जा सकता है।