{"_id":"64b9a73f4d8538bff201236bf2e65798","slug":"has-hps-tranfered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक एचएएस, तीन एचपीएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक एचएएस, तीन एचपीएस के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Aug 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने डीएसपी सागर चंद्र को एसडीपीओ अंब से डीएसपी दूसरी आईआरबी सकोह धर्मशाला के लिए स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
एचपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को अब डीएसपी प्रथम आईआरबी बनगढ़ ऊना बदला गया है। जितेंद्र कुमार डीएसपी थर्ड आईआरबी पंडोह के लिए अंडर ट्रांसफर थे। पहली आईआरबी बनगढ़ के लिए अंडर ट्रांसफर बीडी भाटिया को एसडीपीओ अंब ऊना लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सरकार ने एक एचएएस अधिकारी का भी तबादला किया है, जबकि एक अन्य को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा प्रभात चंद को बदलकर एसडीएम अंब लगाया है।
विज्ञापन
वहीं, एसी टू मंडलीय आयुक्त कांगड़ा संदीप सूद को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा के रूप में तैनाती दी गई है। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।