फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haryana Ambala youth missing from Parvati Kalga Kullu Himachal Pradesh

Haryana Youth Missing In HP: पार्वती के कालगा से अंबाला का युवक लापता, पिता ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Mon, 19 Aug 2024 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 19 Aug 2024 07:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से अंबाला का रहने वाला एक युवक लापता हो गया है। लापता युवक कालगा में टूरिस्ट गाइड था। 

विज्ञापन
Haryana Ambala youth missing from Parvati Kalga Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी से हरियाणा के अंबाला का रहने वाला एक युवक लापता हो गया है। वह कालगा में टूरिस्ट गाइड था। बेटे की तलाश में पार्वती घाटी पहुंचे पिता निर्मल सैनी निवासी अंबाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका 29 साल का बेटा भानू सैनी निवासी गांव सार देहड़ी, जिला अंबाला (हरियाणा) का रहने वाला है। पार्वती घाटी के कालगा में टूरिस्ट गाइड है। वह 13 अगस्त से कालगा से लापता है।

उन्होंने खुद परिवार और रिश्तेदारों के साथ मणिकर्ण, कालगा, पुलगा सहित कई जगहों पर ढूंढा, मगर कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को कोई व्यक्ति अपहरण करके ले गया है। पार्वती घाटी में लापता होने होने वाले लोगों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। घाटी में कई विदेशी पर्यटक ढाई दशकों से लापता हैं। कुछ को ढूंढने के लिए हेलिकाप्टर की भी मदद ली गई, मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस संबंधित ठिकानों में लापता युवक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed