{"_id":"634ac35c03e4db6c1b13e7f8","slug":"harsh-mahajan-said-i-will-not-contest-the-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन का बड़ा बयान, बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन का बड़ा बयान, बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा
Sat, 15 Oct 2022 07:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Oct 2022 07:58 PM IST
सार
धर्मशाला में प्रेस वार्ता में हर्ष महाजन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मौजूदा समय में पार्टी आपस में ही षड्यंत्र की लड़ाई लड़ रही है। मेरे जैसे ईमानदार लोगों को सम्मान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
हर्ष महाजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन ने सियासी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा में वह चुनाव लड़ने के लिए नहीं आएंगे। वह भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मौजूदा समय में पार्टी आपस में ही षड्यंत्र की लड़ाई लड़ रही है। मेरे जैसे ईमानदार लोगों को सम्मान नहीं दिया गया। इसलिए वह भाजपा में आए, यहां मान-सम्मान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह टूट गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने चहेतों को टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं। नौजवानों को दरकिनार कर 80 साल के बुजुर्गों को टिकट देने की वकालत हो रही है। कांग्रेस में सिर्फ केंद्र से लेकर प्रदेश तक टिकटों की खरीद का दौर चला हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष होते हुए ही उनके नाक के नीचे से भ्रष्टाचार किया गया। प्रदेश कांग्रेस की ओर से करवाए गए सर्वे में जिन नेताओं को हारा हुआ बताया जा रहा है, उन्हें टिकट देने की पैरवी की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए भी तीन-तीन माह का इंतजार करना पड़ता है। हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से चुनाव जीतने पर 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का दावा किया गया है, लेकिन यह घोषणा मात्र एक भम्र है।
विज्ञापन
नड्डा लाए मुझे, सुधीर का टिकट सोनिया ने काट दिया था
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ही उनको भाजपा में लाने के लिए अप्रोच किया। चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को शिमला कार्यालय में कमरा तक नहीं दिया गया। सोनिया गांधी ने बैठक में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का टिकट तो काटने के लिए कह दिया था। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला पांच सितारा होटल से कम में नहीं रहते।